{"_id":"68a57212281dbe9ca10516a4","slug":"video-traders-in-satnali-kept-the-market-closed-and-demanded-justice-for-manisha-in-mahindergarh-2025-08-20","type":"video","status":"publish","title_hn":"महेंद्रगढ़ में सतनाली में व्यापारियों ने बाजार बंद रख उठाई मनीषा को न्याय दिलाने की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महेंद्रगढ़ में सतनाली में व्यापारियों ने बाजार बंद रख उठाई मनीषा को न्याय दिलाने की मांग
सतनाली क्षेत्र में व्यापार मंडल के आह्वान पर पूरा बाजार बंद रखा गया। बुधवार सुबह शहर के गणमान्य लोग एवं व्यापारी मां जमवाय मंदिर प्रांगण में एकत्रित हुए और शहर में रोष प्रदर्शन करते हुए मुख्यमंत्री के नाम थाना प्रभारी को ज्ञापन सौंपकर इस मामले की निष्पक्ष जांच की मांग उठाई। विरोध-प्रदर्शन पुराने बस स्टैंड से शुरू होकर मुख्य बाजारों से होते हुए माता जमवाय मंदिर प्रांगण तक निकाला गया। मौके पर पहुंचे सतनाली थाना प्रभारी निरीक्षक धर्मसिंह को ज्ञापन सौंपा गया।
दोपहर बाद व्यापारियों ने आम सहमति के बाद आपातकालीन सेवाओं के मेडिकल स्टोर व कुछ दुकानें खोल दी गई जबकि अन्य बाजार पूरी तरह बंद रखे। व्यापार मंडल प्रधान सतनाली दीपेंद्र शेखावत, प्रमोद अग्रवाल, महेश, विनोद, जितेंद्र, मनीष मित्तल, रतनलाल, मोनू श्यामपुरिया, दीवान सिंह शेखावत ने बताया कि मनीषा पर हुए अत्याचार की जांच बहुत धीमी गति से चल रही है।
पुलिस प्रशासन एवं प्रदेश सरकार इस मामले में तेजी से जांच कर पीड़िता को न्याय दे। मनीषा जिस कालेज में दाखिले के लिए गई थी वहां किससे मुलाकात की और क्या बातचीत हुई यह भी जांच की जानी चाहिए। मनीषा की लाश मिलने वाले स्थान पर कुछ संदिग्ध सामान भी पाया गया था लेकिन इसे जांच में शामिल नहीं किया जा रहा है।
व्यापारियों ने पुलिस जांच पर सवाल उठाते हुए कहा कि जब 13 अगस्त को सुसाइड नोट मिल गया था तो पुलिस कर्मचारियों को सस्पेंड करने की क्या नौबत आ गई थी इसकी भी जांच होनी चाहिए। अगर पुलिस को शव केपास से सुसाइड नोट मिल गया था तो वह सार्वजनिक करने की बजाए पूरे प्रदेश को क्यों आग की भट्टी में झोंक दिया। इन सभी बिंदुओं पर सीबीआई से जांच करा स्थिति स्पष्ट की जाए। थाना प्रभारी धर्मसिंह ने प्रदेश सरकार को सभी मांगों से अवगत कराने का आश्वासन दिया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।