{"_id":"6a5f56dc232cd12c070a9803","slug":"video-train-information-to-be-available-on-the-display-at-satnali-railway-station-work-to-be-completed-in-20-days-2026-07-21","type":"video","status":"publish","title_hn":"सतनाली रेलवे स्टेशन पर डिस्पले पर मिलेगी ट्रेन की जानकारी, 20 दिन में पूरा होगा कार्य","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सतनाली रेलवे स्टेशन पर डिस्पले पर मिलेगी ट्रेन की जानकारी, 20 दिन में पूरा होगा कार्य
- यात्रियों को राहत देने के लिए विभाग की ओर से शुरू किया गया था कार्य
संवाद न्यूज एजेंसी
सतनाली। सतनाली रेलवे स्टेशन पर यात्रियों की सुविधा को बेहतर बनाने के लिए चलाए जा रहे आधुनिकीकरण के कार्य अब अंतिम चरण में हैं। कार्य पूरा होने पर यात्रियों को डिस्पले पर ट्रेन की जानकारी मिलेगी और 20 दिन में कार्य पूरा होने की उम्मीद है।
एजेंसी संचालक आनंद ने बताया कि रेलवे की ओर से स्टेशन पर कई आधुनिक व्यवस्थाएं स्थापित की जा रही हैं, जिनमें से अधिकांश कार्य पूर्ण हो चुके हैं। एक महीने में यात्रियों को सभी नई सुविधाओं का लाभ मिलना शुरू हो जाएगा। स्टेशन पर प्लेटफॉर्म नंबर-1 के विकास का कार्य लगभग पूरा हो चुका है। यात्रियों की सुविधा के लिए कोच गाइडेंस डिजिटल डिस्प्ले बोर्ड लगाए जा रहे हैं जो ट्रेन के कोच की सही स्थिति की जानकारी आसानी से उपलब्ध कराएंगे।
फुटओवर ब्रिज के ऊपर नई सिग्नल लाइन डिस्प्ले स्क्रीनें भी लगाई जा रही हैं ताकि यात्रियों को ट्रेन संबंधी जानकारी स्पष्ट रूप से मिल सके। इसके अतिरिक्त, वेटिंग हॉल के ऊपर एक बड़ा डिजिटल डिस्प्ले बोर्ड स्थापित किया जाएगा, जो ट्रेनों के आगमन, प्रस्थान और प्लेटफॉर्म की जानकारी प्रदर्शित करेगा।
-----------
- घोषणा सिस्टम का कार्य पूरा
रेलवे स्टेशन के वेटिंग हॉल में एक आधुनिक डिजिटल व्हाइट क्लॉक भी लगाई जाएगी जिससे यात्रियों को सटीक समय का पता चल सकेगा। स्टेशन पर नई पब्लिक अनाउंसमेंट सिस्टम का कार्य भी पूरी तरह से संपन्न हो चुका है। यह कार्य फरवरी 2026 में शुरू हुआ था और अब अंतिम चरण में है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।