Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Mahendragarh/Narnaul News
›
Two accused have been apprehended in connection with the murder of a man who was beaten to death with sticks and rods in Mahendragarh.
{"_id":"6981d3056c160f900507d2f5","slug":"video-two-accused-have-been-apprehended-in-connection-with-the-murder-of-a-man-who-was-beaten-to-death-with-sticks-and-rods-in-mahendragarh-2026-02-03","type":"video","status":"publish","title_hn":"महेंद्रगढ़ में लाठी-डंडों से पीटकर व्यक्ति की हत्या के मामले में दो आरोपी काबू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महेंद्रगढ़ में लाठी-डंडों से पीटकर व्यक्ति की हत्या के मामले में दो आरोपी काबू
उपमंडल के गांव झाड़ली में पुरानी रंजिश के चलते हुई हत्या के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस द्वारा गिरफ्तार आरोपियों की पहचान गांव झाड़ली निवासी विनोद व राजकुमार के रूप में हुई है। दोनों आरोपी सगे भाई हैं। पुलिस ने मंगलवार को राष्ट्रीय राजमार्ग 152 डी के नजदीक गांव खेड़ी से आरोपियों को काबू किया है।
थाना प्रभारी इंस्पेक्टर देवेंद्र कुमार ने बताया कि हत्या के इस मामले में तीन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था। मृतक अनिल के बेटे कृष्ण कुमार की शिकायत पर राजकुमार, विनोद और भावना के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए राजकुमार व विनोद को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि तीसरे आरोपी की तलाश जारी है।
बता दें कि रविवार रात को आरोपियों ने अनिल कुमार को लाठी-डंडों व कुल्हाड़ी से मारपीटकर बुरी तरह घायल कर दिया था। घायलावस्था में परिजन अनिल को उपचार के लिए उप नागरिक अस्पताल कनीना ले गए थे। जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार देने के बाद गंभीर हालत में पीजीआई रोहतक रेफर किया था। पीजीआई में चिकित्सकों ने अनिल को मृत घोषित कर दिया था। सोमवार देर शाम को ही मृतक का अंतिम संस्कार किया गया।
प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि आरोपियों और मृतक के बीच करीब दस सालों से पारिवारिक रंजिश चली आ रही थी। पुलिस के अनुसार आरोपी राजकुमार ने फरवरी 2025 में मृतक अनिल के खिलाफ हत्या के प्रयास का मामला दर्ज करवाया था। वहीं मृतक अनिल करीब चार महीने पहले जमानत पर बाहर आया था तथा इसी मामले में दूसरा आरोपी मृतक का अनिल का बेटा धर्मेंद्र भी करीब डेढ़ महीने पहले ही जमानत पर बाहर आया था। पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है और अन्य पहलुओं को भी खंगाला जा रहा है। अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही तीसरे आरोपी को भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।