Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Mahendragarh/Narnaul News
›
Youth Congress in Narnaul will organize camps in the district to honor senior citizens and provide assistance to widowed women and pension beneficiaries
{"_id":"6981dd642b7ab5aef404e54d","slug":"video-youth-congress-in-narnaul-will-organize-camps-in-the-district-to-honor-senior-citizens-and-provide-assistance-to-widowed-women-and-pension-beneficiaries-2026-02-03","type":"video","status":"publish","title_hn":"नारनौल में यूथ कांग्रेस की ओर से जिले में बुज़ुर्ग सम्मान, विधवा महिला एवं पेंशन सहायता शिविर का होगा आयोजन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नारनौल में यूथ कांग्रेस की ओर से जिले में बुज़ुर्ग सम्मान, विधवा महिला एवं पेंशन सहायता शिविर का होगा आयोजन
महेंद्रगढ़ यूथ कांग्रेस की ओर से जिले में बुज़ुर्ग सम्मान, विधवा महिला एवं पेंशन सहायता शिविर का आयोजन किया जा रहा है। यह शिविर यूथ कांग्रेस महेंद्रगढ़ के जिला अध्यक्ष पुनीत बुलान की पहल पर लगाया जा रहा है, जिसका उद्देश्य बुज़ुर्गों एवं विधवा महिलाओं को पेंशन से जुड़ी प्रक्रियाओं में सरल, पारदर्शी और प्रभावी सहायता प्रदान करना है।
इस अभियान का उद्देश्य है कि जिले के सभी पात्र लाभार्थियों तक जानकारी एवं सहायता पहुंच सके। अभियान की शुरुआत नांगल चौधरी विधानसभा से की जाएगी, जिसके बाद इसे जिले के अन्य क्षेत्रों में भी क्रमबद्ध रूप से आयोजित किया जाएगा।
इस जनकल्याणकारी पहल को यूथ कांग्रेस हरियाणा के प्रदेश अध्यक्ष निशित कटारिया का भी पूर्ण समर्थन प्राप्त है, जिससे शिविरों के आयोजन को जमीनी स्तर पर और अधिक मजबूती मिल रही है।
जिला अध्यक्ष पुनीत बुलान ने बताया कि वे स्वयं प्रत्येक शिविर में उपस्थित रहेंगे और यह सुनिश्चित करेंगे कि किसी भी पात्र लाभार्थी को परेशानी न हो। उन्होंने कहा कि इस अभियान का मुख्य उद्देश्य है कि बुज़ुर्गों एवं विधवा महिलाओं को उनके अधिकार समय पर और सम्मानपूर्वक मिल सकें।
उन्होंने बताया कि विधायक मंजू चौधरी (नांगल चौधरी) द्वारा इस अभियान को निरंतर सहयोग दिया जा रहा है, जिससे शिविरों को सफल बनाने में महत्वपूर्ण सहायता मिल रही है। कार्यक्रम में महेंद्रगढ़ यूथ कांग्रेस के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहेंगे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।