{"_id":"69809466934199672f0606d0","slug":"video-two-accused-of-assault-and-robbery-case-were-arrested-2026-02-02","type":"video","status":"publish","title_hn":"नारनौल: घर में घुसकर मारपीट व लूटपाट करने वाले दो आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नारनौल: घर में घुसकर मारपीट व लूटपाट करने वाले दो आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार
नांगल चौधरी के गांव थनवास में घर में घुसकर मारपीट करने और सामान लूटने के मामले का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने इस संबंध में कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों सचिन और मोनू निवासी थनवास को गिरफ्तार कर लिया है।
31 जनवरी को पीड़ित थनवास निवासी हरिराम ने पुलिस को शिकायत दी थी कि बीती रात आरोपी जबरन उसकी बैठक का दरवाजा खुलवाकर अंदर दाखिल हुए। आरोपियों ने लोहे की रॉड से उस पर जानलेवा हमला किया, जिससे उसे गंभीर चोटें आईं और टांके लगे। आरोपी मौके से एक एलईडी टीवी, कपड़े और नकदी लेकर फरार हो गए थे। शिकायत के आधार पर पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता की धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की।
पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 31 जनवरी को ही दोनों नामजद आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया और अदालत से पुलिस रिमांड हासिल किया। रिमांड के दौरान पूछताछ में पुलिस ने आरोपियों से वारदात में प्रयुक्त लोहे की रॉड और लूटी गई एलईडी टीवी बरामद की और नकदी भी बरामद की गई।
रिमांड के दौरान पूछताछ में आरोपियों से 3 अन्य (दो लूट, एक चोरी) वारदातों का भी खुलासा हुआ है। आरोपियों से पूछताछ के दौरान इन वारदातों का खुलासा हुआ है। आरोपियों से पूछताछ में पता लगाया कि इस घटना को अंजाम देने से पहले उन्होंने एक मोटरसाइकिल चोरी की थी। पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर उक्त चोरी की मोटरसाइकिल को बरामद कर लिया है। आरोपियों को आज माननीय अदालत में पेश किया गया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।