{"_id":"6980813c639d5065b4070cca","slug":"video-kalash-yatra-was-taken-out-at-the-beginning-of-the-mahayagna-2026-02-02","type":"video","status":"publish","title_hn":"नारनौल: पंचकुंडीय श्री रुद्र महायज्ञ के शुभारंभ पर निकाली गई कलश यात्रा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नारनौल: पंचकुंडीय श्री रुद्र महायज्ञ के शुभारंभ पर निकाली गई कलश यात्रा
प्रथम विराट पंचकुंडीय श्री रुद्र महायज्ञ के प्रथम दिन सोमवार को श्याम मंदिर ग्राम पटीकरा से यज्ञ स्थल श्री तेजादास आश्रम पटीकरा तक भव्य शोभायात्रा का आयोजन किया गया। सर्वप्रथम यज्ञाचार्य क्रांति निर्मल शास्त्री व अन्य ब्राह्मणों द्वारा स्वस्तिवाचन, संकल्प व वरुण सूक्त का पाठ करके कलशों की पूजा करवाई। उसके बाद महंत नंदकिशोर दास महाराज की अगुवाई में कलश यात्रा प्रारंभ की गई। 101 महिलाओं ने अपने सिर पर पवित्र कलश को धारण कर ढोल नगाड़ों की धुन पर नाचते हुए कलश यात्रा को पूर्ण किया। यज्ञाचार्य निर्मल शास्त्री ने बताया कि इस मनोकामना पूर्ति महायज्ञ में कलश उठाने से अनंत फल की प्राप्ति होती है। कल से विधिवत यज्ञ का प्रारंभ किया जाएगा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।