{"_id":"697a09d4c7c22603d60fe643","slug":"video-women-district-congress-president-did-public-relations-in-the-villages-2026-01-28","type":"video","status":"publish","title_hn":"नारनौल: मनरेगा बचाओ संग्राम को लेकर महिला जिला कांग्रेस अध्यक्ष ने गांवों में किया जनसंपर्क","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नारनौल: मनरेगा बचाओ संग्राम को लेकर महिला जिला कांग्रेस अध्यक्ष ने गांवों में किया जनसंपर्क
महिला कांग्रेस जिला अध्यक्ष डॉ. राजवती के नेतृत्व में मनरेगा बचाओ संग्राम के तहत नारनौल विधानसभा क्षेत्र के अनेक गांवों में व्यापक जनसंपर्क अभियान चलाया। इस अभियान के अंतर्गत गांव-गांव जाकर कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे एवं लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी द्वारा हस्ताक्षरित पत्र आमजन, विशेषकर मनरेगा से जुड़े मजदूरों और महिलाओं को वितरित किए गए। इस अवसर चुड़ैली, बडगांव, सेका, बापडोली, मंढाना आदि गावों में जाकर जनसंपर्क किया।
डॉ. राजवती ने कहा कि कांग्रेस सरकार द्वारा शुरू की गई महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना (मनरेगा) ग्रामीण भारत की जीवनरेखा है, लेकिन भाजपा सरकार ने सत्ता में आने के बाद इसके नाम और स्वरूप में बदलाव कर इसके मूल उद्देश्य को कमजोर करने का काम किया है। योजना के नाम में बदलाव के साथ-साथ बजट में कटौती, काम के दिनों में कमी और मजदूरी भुगतान में देरी जैसे फैसलों ने मनरेगा को लगभग ठप करने की स्थिति पैदा कर दी है।
उन्होंने कहा कि इस जनविरोधी नीति को किसी भी कीमत पर सफल नहीं होने देंगे। सड़क से लेकर सदन तक मनरेगा की लड़ाई पूरी ताकत से लड़ी जाएगी। इस जनसंपर्क अभियान के दौरान माया देवी, रीना, रजनी, सुशीला, शशि, प्रकाश देवी, ग्रामीणों, महिलाओं और मनरेगा मजदूरों ने भारी उत्साह के साथ भाग लिया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।