{"_id":"6853e6d5c6912c0f3607fd66","slug":"video-yoga-marathon-organized-in-narnaul-2025-06-19","type":"video","status":"publish","title_hn":"नारनौल: योगा मैराथन का हुआ आयोजन, सैकड़ों लोगों ने लिया भाग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नारनौल: योगा मैराथन का हुआ आयोजन, सैकड़ों लोगों ने लिया भाग
शहर के आईटीआई प्रांगण से नेताजी सुभाष चंद्र बोस स्टेडियम तक सैकड़ों नागरिकों ने योग मैराथन के माध्यम से जन-जन तक योग का संदेश पहुंचाने का काम किया। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर उपायुक्त डॉ. विवेक भारती मौजूद थे। हरियाणा योग आयोग तथा आयुष विभाग की ओर से आयोजित इस मैराथन में गांव गहली की रवीना तथा राजकीय सीनियर सेकेंडरी स्कूल कांवी के मोहित को योग मैराथन में प्रथम स्थान प्राप्त करने पर रोटरी क्लब नारनौल की ओर से 5100-5100 रुपये का पुरस्कार दिया गया। इसी प्रकार गांव तोबड़ा की लवन्या और राजकीय सीनियर सेकेंडरी स्कूल कांवी के दीपक को द्वितीय स्थान पर आने पर झल्लूराम स्मारक समिति नांगल काठा की ओर से 2100-2100 रुपये का पुरस्कार दिया गया।
उपायुक्त डॉ. विवेक भारती ने कहा कि योग हमारी प्राचीन पद्धति है। योग मैराथन का मुख्य मकसद लोगों को योग के प्रति जागरूक करना है। उन्होंने युवाओं से आह्वान किया कि वे खेल और योग को अपने जीवन का हिस्सा बनाएं। युवा भविष्य में जीवन में जो भी मुकाम हासिल करेंगे वहां पर खेल एवं योग उनके शारीरिक तथा मानसिक स्वास्थ्य में बहुत बड़ा योगदान देगा। उन्होंने सभी नागरिकों से आह्वान किया कि 21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस कार्यक्रम में भारी संख्या में हिस्सा लें।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।