{"_id":"68a71cdb7c37c5445007e193","slug":"video-2-arrested-in-honey-trap-case-in-panipat-2025-08-21","type":"video","status":"publish","title_hn":"पानीपत: दवा लेने के बहाने फ्लैट पर बुला मलेरिया इंस्पेक्टर को हनी ट्रैप में फंसाया, दो गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पानीपत: दवा लेने के बहाने फ्लैट पर बुला मलेरिया इंस्पेक्टर को हनी ट्रैप में फंसाया, दो गिरफ्तार
स्वास्थ्य विभाग में मलेरिया इंस्पेक्टर को हनी ट्रैप में फंसाकर ठगी के दो आरोपी आशीष और सोनू निवासी नौल्था को सीआईए-2 की टीम ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने बुधवार शाम को आरोपी सोनू को अनाज मंडी व आशीष को सनौली रोड से गिरफ्तार किया। पूछताछ में आरोपियों ने महिला वकील व एक अन्य महिला के साथ मिलकर मलेरिया इंस्पेक्टर को हनी ट्रैप में फंसाकर ठगी की वारदात को अंजाम देना स्वीकार किया है। आरोपियों ने 11 लाख रुपये की मांग रखी थी बाद में चार लाख रुपये में मामला तय हुआ था। इसी बीच मलेरिया इंस्पेक्टर का मोबाइल व 22.50 हजार रुपये भी छीन लिए थे। सोनू के खिलाफ पहले से ही हत्या, लूट जैसे मामले दर्ज हैं। एक मामले में उसे 10 साल की सजा हो चुकी है। वह मार्च में 70 दिन की पैराेल पर बाहर आया था।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।