{"_id":"6829fa906f425425390c007d","slug":"video-fire-breaks-out-in-carpet-factory-in-panipat-2025-05-18","type":"video","status":"publish","title_hn":"पानीपत में कारपेट फैक्ट्री में लगी आग, लाखों रुपये का हुआ नुकसान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पानीपत में कारपेट फैक्ट्री में लगी आग, लाखों रुपये का हुआ नुकसान
उग्राखेड़ी रोड स्थित कारपेट की एक फैक्टरी में आग लग गई। इसमें कच्चा और तैयार माल जल गया। वहीं, फैक्टरी की बिल्डिंग भी क्षतिग्रस्त हो गई। रविवार को अवकाश के चलते फैक्टरी बंद थी। सामान्य दिनों में करीब 20 लोग फैक्टरी में काम करते हैं। दमकल कर्मचारियों ने करीब 10 गाड़ियों की मदद से पांच घंटे बाद आग पर काबू पाया।
कारपेट फैक्टरी में आग दोपहर करीब 12 बजे लगी। दमकल विभाग की टीम सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची। कारपेट होने के चलते आग पर काबू पाना मुश्किल हो गया। दमकल कर्मचारियों ने एक के बाद एक 10 गाड़ियों की मदद ली। इसके बाद शाम करीब पांच बजे आग पर काबू पाया जा सका।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।