{"_id":"6880c8979d7712fd380e5faf","slug":"video-hariyali-teej-celebrated-in-panipat-2025-07-23","type":"video","status":"publish","title_hn":"पानीपत में मनाई गई हरियाली तीज, सीएम की धर्मपत्नी ने दी शुभकामनाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पानीपत में मनाई गई हरियाली तीज, सीएम की धर्मपत्नी ने दी शुभकामनाएं
हरियाणा बाल कल्याण परिषद की उपाध्यक्ष सुमन सैनी ने कहा कि तीज का पर्व नारी शक्ति, प्रेम, समर्पण और सांस्कृतिक परंपराओं का प्रतीक है। यह पर्व विशेष रूप से महिलाओं द्वारा बड़े उल्लास और आस्था के साथ मनाया जाता है। तीज हमारे समाज में नारी की भूमिका और उसकी आंतरिक शक्ति का उत्सव है।
सुमन सैनी बुधवार को हरियाणा बाल कल्याण परिषद द्वारा पानीपत में आयोजित राज्यस्तरीय तीज पर्व के अवसर पर बोल रही थी। उन्होंने देशवासियों को, विशेषकर महिलाओं को, हार्दिक शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि तीज का त्योहार हमें प्रकृति, प्रेम और पारिवारिक मूल्यों से जोड़ता है। यह पर्व भारतीय संस्कृति की जीवंतता और हमारी परंपराओं की गहराई को दर्शाता है। उन्होंने सभी महिलाओं के सुख, स्वास्थ्य और समृद्धि की कामना करते हुए कहा कि सरकार द्वारा महिलाओं के उत्थान, शिक्षा, स्वास्थ्य और सम्मान की दिशा में निरंतर प्रयासरत है और भविष्य में भी हर संभव कदम उठाए जाएंगे। अंत में उन्होंने अपील की कि सभी लोग इस पर्व को आपसी भाईचारे, प्रेम और सामाजिक समरसता के साथ मनाएं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।