Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Panipat News
›
VIDEO : Helper dies after getting stuck in a borewell machine while constructing a flyover in Panipat
{"_id":"67ebc9c1c8ddc312a80eb51d","slug":"video-helper-dies-after-getting-stuck-in-a-borewell-machine-while-constructing-a-flyover-in-panipat-2025-04-01","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : पानीपत में फ्लाईओवर बनाते समय बोरवेल मशीन में फंसने से हेल्पर की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : पानीपत में फ्लाईओवर बनाते समय बोरवेल मशीन में फंसने से हेल्पर की मौत
असंध रोड पर फ्लाईओवर के निर्माण के दौरान बोरवेल मशीन में फंसने से एक हेल्पर की मौत हो गई। वह मशीन पर बाकी चार लोगों के साथ काम कर रहा था। पुराना औद्योगिक थाना पुलिस ने शव को शवगृह में रखवा दिया है।
हादसा मंगलवार दोपहर बाद करीब दो बजे हुआ। मिली जानकारी के अनुसार असंध रोड पर फ्लाईओवर बनाने का काम चल रहा है। राजस्थान का अजय (22) बाकी चार लोगों के साथ बोरवेल मशीन पर काम कर रहा था। मशीन में कपड़ा फंस गया। अजय चलती मशीन से कपड़ा निकालने लगा। इसी बीच वह मशीन में फंस गया। उसके साथ काम करने वाले दूसरे साथी उसको बाहर निकालकर एक अस्पताल में ले गए। जहां चिकित्सकों ने उसको मृत घोषित कर दिया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।