Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Fatehabad News
›
VIDEO : Entrance festival program in Tohana of Fatehabad, Block Education Officer flagged off e-rickshaw
{"_id":"67eb748a9b2d7683b70fac2c","slug":"video-entrance-festival-program-in-tohana-of-fatehabad-block-education-officer-flagged-off-e-rickshaw-2025-04-01","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : फतेहाबाद के टोहाना में प्रवेश उत्सव कार्यक्रम, खंड शिक्षा अधिकारी ने ई-रिक्शा को दिखाई हरी झंडी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : फतेहाबाद के टोहाना में प्रवेश उत्सव कार्यक्रम, खंड शिक्षा अधिकारी ने ई-रिक्शा को दिखाई हरी झंडी
प्राथमिक शिक्षक संघ द्वारा आयोजित प्रवेश उत्सव कार्यक्रम के तहत खंड शिक्षा अधिकारी रामरतन ने तीन प्रचार ई-रिक्शा को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। ये ई-रिक्शा तीन दिनों तक टोहाना ब्लॉक के सभी गांवों और शहर के विभिन्न हिस्सों में जाकर बच्चों और अभिभावकों को जागरूक करेंगी।
इस अवसर पर संघ के प्रधान गुरनाम सिंह और सुरेंद्र नैन ने खंड शिक्षा अधिकारी का स्वागत किया, जबकि मंच संचालन विनोद सिल्ला ने किया। कार्यक्रम के दौरान खंड शिक्षा अधिकारी रामरतन ने कहा कि सरकारी स्कूलों में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान की जाती है, जिससे विद्यार्थियों का उज्ज्वल भविष्य सुनिश्चित होता है। उन्होंने बताया कि सरकारी स्कूलों में एनसीईआरटी की किताबों का अध्ययन कराया जाता है, जो छात्रों के समग्र विकास में सहायक होती हैं।
खंड शिक्षा अधिकारी ने अभिभावकों से आग्रह किया कि वे अपने बच्चों के दाखिले से पहले सरकारी स्कूलों का दौरा करें और वहां दी जा रही शिक्षा व्यवस्था को समझें। उन्होंने कहा कि इस जागरूकता अभियान का मुख्य उद्देश्य अधिक से अधिक बच्चों को सरकारी विद्यालयों में प्रवेश दिलाना और उन्हें उत्कृष्ट शिक्षा प्रदान करना है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।