{"_id":"67eb74a2d5e8e08650054828","slug":"video-amar-ujala-dialogue-in-amrapali-princely-state-society-of-noida-2025-04-01","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : नोएडा की आम्रपाली प्रिंसले स्टेट सोसाइटी में अमर उजाला संवाद, लोगों ने ने बताईं ये हैं समस्याएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : नोएडा की आम्रपाली प्रिंसले स्टेट सोसाइटी में अमर उजाला संवाद, लोगों ने ने बताईं ये हैं समस्याएं
नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 01 Apr 2025 10:37 AM IST
गेट नंबर-2 के पास सोसाइटी की एक मार्केट बनी है लेकिन यहां पर जो पार्किंग है। इसे नोएडा प्राधिकरण की ओर से चलाया जा रहा है। यहां गाड़ी लगाने के लिए सोसाइटी निवासियों को भी पैसा देना होता है। यह मार्केट रात भर चलती है और यहां बाहरी लोग गाड़ियां लगाकर रात भर पार्टी करते हैं। इससे नजदीकी टावरों के लोग शोर से परेशान रहते हैं। रात में शोर की वजह से सो नहीं पाते, नींद की दवाई लेनी पड़ती है। सेक्टर 76 स्थित आम्रपाली प्रिंसले स्टेट सोसाइटी में अमर उजाला संवाद में यह समस्याएं बताई गईं। संवाद में सोसाइटी निवासियों ने बताया कि सोसाइटी में हाई टीडीएस के पानी की बहुत समस्या है। गंगाजल भी पूर्ण रूप से नहीं आ रहा है। इससे बोरिंग के पानी को मिक्स करना पड़ता है। बताया कि सोसाइटी में मुख्य सीवर लाइन से नोएडा प्राधिकरण का कनेक्शन नहीं है। ऐसे में लंबी दूरी तय करके देसी जुगाड़ लगाकर सीवर का निस्तारण करने के लिए मुख्य लाइन से जोड़ना पड़ता है। सोसाइटी निवासियों ने बताया कि सोसाइटी के बाहर वेंडिंग जोन बढ़ता जा रहा है इससे जाम की स्थिति बनी रहती है। इसके अलावा सोसाइटी के बाहर एक खाली प्लॉट पड़ा था और यहां पर एक पार्क बनाया जाना था लेकिन अब यहां पर पार्क नहीं बनेगा और बिल्डिंग बनाने का काम शुरू किया जाएगा। इस संबंध में नोएडा प्राधिकरण को संज्ञान लेना चाहिए। सोसाइटी की निवासियों ने कहा कि सेवन एक्स में एक भी कम्युनिटी सेंटर नहीं बना है। यदि किसी तरह का बड़ा आयोजन करना होता है तो हमारा क्लब इसके लिए छोटा पड़ता है और हमें निजी होटल या रेस्टोरेंट में ही बुकिंग करनी पड़ती है। हमारी मांग है कि सेवन एक्स में एक कम्युनिटी सेंटर बनाया जाना चाहिए। बताया कि लावारिस कुत्तों की समस्या बढ़ती जा रही है। आए दिन कुत्ते किसी न किसी को काट लेते हैं। यदि यदि कुत्तों के बारे में कोई भी बात करो तो डॉग लवर आगे आ जाते हैं। नोएडा प्राधिकरण को लावारिस कुत्तों के बारे में संज्ञान लेने की जरूरत है। सोसाइटी के पास यूटर्न न होने की वजह से लोगों को तीस मीटर के लिए तीन किलोमीटर घूमकर आना होता है। इस वजह से अधिकतर लोग रॉन्ग साइड चलते हैं। इससे घटनाएं होने की संभावना बनी रहती है। सोसाइटी के पास एक यूटर्न बनाने की जरूरत है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।