{"_id":"67eb749a49ad73d64b020c6f","slug":"video-free-dialysis-facility-in-palwal-civil-hospital-2025-04-01","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : पलवल के नागरिक अस्पताल में निशुल्क डायलिसिस की सुविधा, हर महीने 500 मरीज आ रहे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : पलवल के नागरिक अस्पताल में निशुल्क डायलिसिस की सुविधा, हर महीने 500 मरीज आ रहे
देशभर में स्वास्थ्य सुविधाओं को सुलभ और किफायती बनाने की दिशा में सरकार लगातार प्रयास कर रही है। इसी कड़ी में पलवल के नागरिक अस्पताल में हर महीने लगभग 500 मरीजों को निशुल्क डायलिसिस सुविधा दी जा रही है। किडनी से जुड़ी बीमारियों से पीड़ित मरीजों के लिए डायलिसिस एक महंगा और नियमित खर्च वाला इलाज होता है। नागरिक अस्पताल में यह सुविधा निशुल्क मिलने से जिलेभर के गरीब और मध्यम वर्ग के मरीजों को इससे बड़ी राहत मिल रही है। जिलेभर से फिलहाल डायलिसिस के लगभग 15 से 20 मरीज प्रतिदिन इलाज के लिए अस्पताल में पहुंच रहे है। इसमें से अधिकतर मरीज एक सप्ताह में एक से दो बार डायलिसिस करवाता है। साथ ही ज्यादा गंभीर समस्या वाले मरीजों को सप्ताह में तीन सेे चार बार भी अस्पताल में डायलिसिस कराने के लिए जाना पड़ता है। नागरिक अस्पताल में मरीजों की सुविधा के लिए आठ मशीनें व वार्ड में आठ बेड की व्यवस्था की गई है। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों का कहना है कि यदि डायलिसिस के मरीजों की संख्या बढ़ती है तो उसी हिसाब से मशीनों की संख्या भी बढ़ाई जाएगी। अस्पताल में डायलिसिस की सुविधा अक्टूबर 2024 से उपलब्ध है। इससे पहले मरीजों को डायलिसिस का इलाज करवाने के लिए शुल्क देना पड़ता था, लेकिन जब से सरकार ने लोगों के लिए यह सुविधा मुफ्त में उपलब्ध करवाना शुरू कर दिया है। सरकार ने नागरिक अस्पताल को डायलिसिस के इलाज के लिए पूरी सुविधा दिया हुआ है। नागरिक अस्पताल में 500 से ज्यादा डायलिसिस हर महीने की जाती है। मरीजों को अपने शरीर का संतुलन बनाए रखना बेहद जरूरी है। जिन मरीजों के शरीर में पानी की कमी होती है, उनको सप्ताह में एक से दो बार डायलिसिस करवाना पड़ता है और जिन मरीजों के शरीर में पानी की मात्रा ज्यादा होती है, उनको सप्ताह में दो से तीन बार डायलिसिस करवाना पड़ता है। नागरिक अस्पताल में डायलिसिस करवाने मरीजों को अब कोई भी शुल्क नहीं देना पड़ता। पहले मरीजों को डायलिसिस करवाने के लिए शुल्क देना पड़ता था। जिन मरीजों का टेस्ट पॉजिटिव आता था, उनको 1223 रुपये देने पड़ते थे और जिन मरीजों को टेस्ट नेगेटिव आता था उनको 1083 रुपये देने पड़ते थे। अब पिछले 6 महीने सेे नागरिक अस्पताल में मरीजों का डायलिसिस मुफ्त में हो रहा है। नागरिक अस्पताल में अब डायलसिस के सभी मरीजों का मुफ्त में इलाज किया जा रहा है, लेकिन पहले आयुष्मान कार्ड, कम आय, सरकारी कर्मचारी, बीपीएल, ईडब्ल्यूएस, अनुसूचित जाति, गरीब मरीज और शहरी मलिन बस्ती के लोगों का मुफ्त में इलाज किया जाता था। जो इस श्रेणी में नहीं आते थे, उनको डायलिसिस के इलाज के लिए शुल्क देना पड़ता था, लेकिन अब सभी डायलिसिस मरीजों का मुफ्त में इलाज किया जा रहा है। परिजन ने बताया कि पिछले 2 महीनों से इलाज करा रहा हूं। हर सप्ताह में तीन बार डायलिसिस कराना पड़ता है। प्रदेश सरकार का धन्यवाद करता हूं कि उन्होंने डायलिसिस निशुल्क कर दी है। किडनी रोग का महंगा इलाज होने की वजह से हर बार जनप्रतिनिधियों से पत्र लिखवाना पड़ता था। अब जनप्रतिनिधियों के पास जाने की आवश्यकता नहीं है।- मोहन श्याम, रोगी, उम्र 9 साल। सरकार ने डायलिसिस निशुल्क करके मेरे जैसे किडनी रोगियों को बहुत बड़ी राहत दी है। पहले महीने में करीब 12 हजार रुपये डायलिसिस में खर्च होते थे। हर सप्ताह बाहर से भी रात में दिक्कत हो जाने पर इलाज कराना पड़ता है, प्राइवेट में 4 से 5 हजार रुपए लेेते हैं। आय का एक बड़ा हिस्सा डायलिसिस में चला जाता था। अब उससे राहत मिल गई है।- सुमेर, रोगी, उम्र 45 साल।
नागरिक अस्पताल में पिछले साल की अक्टूबर से हरियाणा सरकार के आदेशों का पालन करते हुए सभी किडनी रोगियों को डायलिसिस की मुफ्त सुविधा दी जा रही है। हर महीने 500 मरीज सुविधा का लाभ उठा रहे हैं। अगर डायलिसिस मरीजों की संख्या बढ़ती है तो मशीनों की संख्या बढ़ाई जाएगी और 24 घंटे डायलिसिस सेवा भी शुरू की जाएगी।- डॉ. जय भगवान जाटान, मुख्य चिकित्सा अधिकारी, पलवल.......निशांत पटेल की रिपोर्ट
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।