{"_id":"685e6b242ec51b1c4b09897a","slug":"video-master-died-after-getting-trapped-in-a-warp-machine-in-panipat-2025-06-27","type":"video","status":"publish","title_hn":"पानीपत में ताना मशीन में आने से मास्टर की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जीटी रोड अनाज मंडी के नजदीक कल्पतरु फैक्टरी की ताना मशीन में आने से मास्टर की मौत हाे गई। परिजनों ने फैक्टरी मालिक पर लापरवाही का आरोप लगाया है। उसेक्टर-29 थाना की पुलिस ने पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है।
कृष्णा गार्डन के राहुल ने बताया कि वह मूल रूप से यूपी के कौशांबी के जिले के रहने वाले हैं। उनके पिता छोटेलाल (57) 25-30 साल पहले पानीपत आ गए थे। वे शास्त्री कॉलोनी में रहते थे। पिछले तीन महीने पहले कृष्णा गार्डन में किराये पर रहते हैं। उनके पिता छोटेलाल ताना मास्टर थे। वे वीरवार तड़के करीब तीन बजे जीटी रोड अनाज मंडी स्थित कल्पतरु फैक्टरी में बुलावे पर गए थे। उनको फैक्टरी मालिक ने शाम पांच बजे हादसा होने की सूचना दी।
वे सूचना मिलते ही मॉडल टाउन स्थित रविंद्रा अस्पताल पहुंचे। उन्होंने आरोप लगाया कि उनको पता चला कि उनके पिता दोपहर बाद तीन बजे मशीन में आए थे। उनका एक हाथ और पैर बुरी तरह से चोटिल हुए थे। फैक्टरी मालिक ने उनको अस्पताल से घर भेज दिया। छोटेलाल की देर रात को मौत हो गई। पुलिस सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची और शव को शवगृह में रखवा दिया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।