{"_id":"6a29445a5400023f520c8e59","slug":"video-nursing-officer-demands-acceptance-of-commission-chairpersons-resignation-2026-06-10","type":"video","status":"publish","title_hn":"पानीपत: नर्सिंग ऑफिसर ने की आयोग अध्यक्ष का इस्तीका मंजूर करने की मांग, गेट मीटिंग कर एकजुट रहने का लिया फैसला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पानीपत: नर्सिंग ऑफिसर ने की आयोग अध्यक्ष का इस्तीका मंजूर करने की मांग, गेट मीटिंग कर एकजुट रहने का लिया फैसला
नर्सिंग ऑफिसर ने सरकार से महिला आयोग की अध्यक्ष रेणू भाटिया का इस्तीफा मंजूर करने की मांग उठाई है। यूनियन साथ ही रेणू भाटिया से अब भी नर्सिंग ऑफिसर को अपनी कही बातों पर माफी मांगने की मांग पर टिकी है। यूनियन ने साथ ही हड़ताल पर वापस ले ली है। इसे नर्सिंग ऑफिसर की एकजुटता की जीत बताया है।
नर्सिंग एसोसिएशन पानीपत के बैनर तले जिलेभर की नर्सिंग ऑफिसर बुधवार को दूसरे दिन जिला नागरिक अस्पताल एकजुट हुई। प्रधान सुमन पोरिया ने कहा कि महिला आयोग की अध्यक्ष रेणू भाटिया ने कुरुक्षेत्र में जांच के नाम पर नर्सिंग ऑफिसर के साथ बदसलूकी और उनकाे उल्टी सीधी बात बोली थी। वे मीडिया और सोशल मीडिया पर प्रसिद्धि पाने के लिए ऐसा कुछ बोल रही थी। पूरे प्रदेश की नर्सिंग ऑफिसर एक हैं और अपनी मांगों को प्रमुखता से रखा है। सरकार को उनका इस्तीफा तुरंत प्रभाव से मंजूर करना चाहिए।
एसोसिएशन के सलाहकार मोहित ने कहा कि पूरे प्रदेश का नर्सिंग ऑफिसर अपनी मांगों के लिए पहली बार एकजुट होकर आगे आया है। महिला आयोग की अध्यक्ष ने उनके ऊपर बड़ा कलंक लगाया है। उनको सार्वजनिक रूप से माफी मांगनी चाहिए। उनको रविवार की बजाय कामकाज के दिन जांच करने आना चाहिए था। उनको अस्पताल में बाकी लोगों के भी काम का पता चलता।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।