Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Panipat News
›
Panipat: The state and the country are moving towards the 'Viksit Bharat Vision: 2047' – Dr. Archana Gupta
{"_id":"6a689385426b5be9aa0bad87","slug":"video-panipat-the-state-and-the-country-are-moving-towards-the-viksit-bharat-vision-2047-dr-archana-gupta-2026-07-28","type":"video","status":"publish","title_hn":"पानीपत में प्रदेश और देश विकसित भारत विजन : 2047 की तरफ बढ़ रहा : डॉ. अर्चना गुप्ता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पानीपत में प्रदेश और देश विकसित भारत विजन : 2047 की तरफ बढ़ रहा : डॉ. अर्चना गुप्ता
माई सिटी रिपोर्टर
पानीपत। भारतीय जनता पार्टी हरियाणा की प्रदेश अध्यक्ष डॉ. अर्चना गुप्ता ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के दूरदर्शी नेतृत्व में भारत विकास, सुशासन, पारदर्शिता और जनभागीदारी के नए युग की ओर निरंतर अग्रसर है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में हरियाणा सरकार भी प्रधानमंत्री के विकसित भारत के विजन को धरातल पर उतारते हुए विकसित भारत-विकसित हरियाणा 2047 के लक्ष्य की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रही है।
उन्होंने ये बात मंगलवार को पानीपत स्थित भाजपा जिला कार्यालय श्याम कमल में आयोजित पत्रकार वार्ता में कही। डॉ. अर्चना गुप्ता ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से नई दिल्ली स्थित प्रधानमंत्री आवास पर हुई अपनी शिष्टाचार भेंट की जानकारी साझा की। उन्होंने बताया कि लगभग 37 मिनट तक चली आत्मीय एवं सार्थक मुलाकात के दौरान हरियाणा के सर्वांगीण विकास, संगठन की मजबूती, महिला सशक्तिकरण, सुशासन तथा विकसित भारत-विकसित हरियाणा 2047 के विजन सहित अनेक महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से सकारात्मक चर्चा हुई।
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से प्राप्त मार्गदर्शन और आशीर्वाद उनके लिए प्रेरणा का स्रोत है। हरियाणा भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष का दायित्व सौंपकर पार्टी नेतृत्व ने उन पर जो विश्वास व्यक्त किया है, उसके लिए उन्होंने प्रधानमंत्री तथा पार्टी के केंद्रीय नेतृत्व के प्रति हार्दिक आभार एवं कृतज्ञता व्यक्त की।
डॉ. अर्चना गुप्ता ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने महिलाओं को केवल सम्मान ही नहीं दिया, बल्कि उन्हें निर्णय प्रक्रिया और नेतृत्व में समान भागीदारी सुनिश्चित कर नारी शक्ति को नई पहचान और नई ऊर्जा प्रदान की है। उन्होंने कहा कि एक सामान्य कार्यकर्ता को हरियाणा भाजपा का प्रदेश अध्यक्ष बनाने का निर्णय भारतीय जनता पार्टी की कार्यकर्ता-आधारित संस्कृति तथा महिला नेतृत्व के प्रति उसकी प्रतिबद्धता का सशक्त उदाहरण है।
उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के लिए राजनीति सत्ता प्राप्ति का माध्यम नहीं, बल्कि राष्ट्र निर्माण, गरीब कल्याण, अंत्योदय और सुशासन का संकल्प है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश ने विकास और पारदर्शी शासन का ऐसा मॉडल प्रस्तुत किया है, जिसकी चर्चा आज वैश्विक स्तर पर हो रही है। मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में हरियाणा सरकार भी अंतिम पंक्ति में खड़े पात्र व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने की प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है।
प्रदेशाध्यक्ष ने कहा कि संगठन भारतीय जनता पार्टी की सबसे बड़ी शक्ति है। सरकार और संगठन के बीच प्रभावी समन्वय के बल पर जनकल्याणकारी योजनाओं को अधिक प्रभावी ढंग से लागू किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि प्रदेश के सभी 4,729 शक्ति केंद्रों को सक्रिय बनाने का अभियान निरंतर जारी है, जबकि 377 मंडलों में नियमित संगठनात्मक कार्यक्रमों के माध्यम से कार्यकर्ताओं को नई ऊर्जा प्रदान की जा रही है। उन्होंने कहा कि मजबूत बूथ ही मजबूत संगठन और सशक्त लोकतंत्र की आधारशिला है।
उन्होंने कहा कि गरीब कल्याण, किसान हित और युवाओं का उज्ज्वल भविष्य भाजपा सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल है। पात्र लाभार्थियों तक सरकारी योजनाओं का लाभ बिना किसी भेदभाव के पहुंचाया जा रहा है। किसानों के लिए सिंचाई सुविधाओं का विस्तार, न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) पर खरीद तथा आधुनिक कृषि व्यवस्था को बढ़ावा दिया जा रहा है, वहीं युवाओं के लिए पारदर्शी भर्ती प्रक्रिया, कौशल विकास और स्टार्टअप जैसे नए अवसर उपलब्ध कराए जा रहे हैं।
डॉ. अर्चना गुप्ता ने कहा कि हरियाणा में एक्सप्रेस-वे, राष्ट्रीय राजमार्ग, रेलवे, शहरी आधारभूत संरचना तथा डिजिटल सेवाओं का उल्लेखनीय विस्तार हुआ है। ई-गवर्नेंस के माध्यम से प्रशासन में पारदर्शिता बढ़ी है तथा भ्रष्टाचार के प्रति जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाई गई है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार हरियाणा एक–हरियाणवी एक की भावना के साथ सभी 36 बिरादरियों को साथ लेकर समावेशी एवं संतुलित विकास के लिए कार्य कर रही है।
प्रदेशाध्यक्ष ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी विपक्ष की नकारात्मक राजनीति का उत्तर विकास, सेवा और सुशासन के माध्यम से दे रही है। उन्होंने बताया कि आने वाले समय में प्रदेशभर में कार्यकर्ता सम्मेलन, शक्ति केंद्र बैठकें तथा व्यापक जनसंपर्क अभियान आयोजित किए जाएंगे, ताकि सरकार की उपलब्धियों, जनकल्याणकारी योजनाओं और संगठन की विचारधारा को प्रत्येक परिवार तक प्रभावी रूप से पहुंचाया जा सके।
डॉ. अर्चना गुप्ता ने विश्वास व्यक्त किया कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के कुशल नेतृत्व तथा मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी के मार्गदर्शन में भाजपा का प्रत्येक कार्यकर्ता सेवा ही संगठन के मूल मंत्र के साथ जनता के बीच कार्य करता रहेगा और विकसित हरियाणा के संकल्प को साकार करने में पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ अपनी भूमिका निभाएगा।
इस मौके पर जिला भाजपा अध्यक्ष दुष्यंत भट्ट, महापौर कोमल सैनी, ईश कुमार राणा, ओम दत्त आर्य, डा राजबीर आर्य, रविंद्र तुसामड़, नरेश बेनीवाल, कृष्ण दुग्गल, गुरदेव, प्रेम वर्मा, राहुल राणा और धर्मपाल चोपड़ा मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।