{"_id":"682efcb6e93d9ad78f0cbbe9","slug":"video-students-visited-the-police-station-under-the-amar-ujala-foundations-dost-police-program-2025-05-22","type":"video","status":"publish","title_hn":"पानीपत: छात्रों ने देखा पुलिस थाने का कामकाज, जाना कैसे दर्ज होती है एफआईआर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पानीपत: छात्रों ने देखा पुलिस थाने का कामकाज, जाना कैसे दर्ज होती है एफआईआर
अमर उजाला फाउंडेशन के दोस्त पुलिस कार्यक्रम के तहत गुरुवार को छात्र-छात्राओं ने थाना सेक्टर-13/17 का भ्रमण किया जहां पर छात्रों ने थाने का कामकाज देखा। इसके साथ ही थाने में एफआईआर कैसे दर्ज होती है। इसकी भी जानकारी ली। वहीं, बच्चों ने थाना प्रभारी ने सवाल भी पूछे।
गुरुवार को नूरवाला स्थित कृष्णा विद्या मंदिर के कक्षा 9, 10 व 11 के छात्र-छात्राएं थाना सेक्टर-13/17 में पहुंचे। सबसे पहले छात्रों ने थाना प्रभारी राकेश कुमार से बात की। थाना प्रभारी राकेश से जाना की थाने में तैनात इंस्पेक्टर, सब इंस्पेक्टर, सिपाही की क्या डयूटी है। थाना प्रभारी ने पुलिस की कार्यप्रणाली के बारे में बच्चों को जानकारी दी। इसके साथ ही बताया कि थाने पर महिला हेल्प डेस्क, साइबर हेल्प डेस्क होती है जहां पर हर समय पुलिसकर्मी तैनात रहते हैं और वह आने वाले फरियादियों की समस्या को सुनकर उसका निस्तारण करते हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।