{"_id":"6751ba5bb2588593e50d769c","slug":"video-4-ovaralda-dapara-para-lgaya-3-lkha-ka-jaramana","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : 4 ओवरलोड डंपरों पर लगाया 3 लाख का जुर्माना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : 4 ओवरलोड डंपरों पर लगाया 3 लाख का जुर्माना
मुख्यमंत्री उड़नदस्ता की टीम की तरफ से वीरवार को ओवरलोड डंपरों पर कार्रवाई की गई है। इस दौरान एनएच-48 पर चल रहे ओवरलोड डंपरों को चेक करने उपरान्त 4 ओवरलोड डंपरों का चालान आरटीए विभाग द्वारा मौके पर किया गया। टीम ने एक डंपर पर 85 हजार, दूसरे पर 79 हजार, तीसरे पर 1.3 लाख और चौथे पर 37 हजार रुपये का जुर्माना लगाया है। 3 लाख 4 हजार रुपये का चालान करने उपरान्त उन्हें जब्त किया गया है। उपरोक्त सभी डंपरों का चालान उप पुलिस अधीक्षक, गुप्तचर विभा, मुख्यमन्त्री उडनदस्ता की सुपरविजन में आरटीए विभाग द्वारा अम्ल में लाई गई है। दरअसल, लगातार शिकायतें मिल रही थी कि ओवरलोड डंपर हाईवे से गुजरते हैं और वाहनों को काफी तेजी से चलाते हैं। इसके बाद संज्ञान लेते हुए प्रशासन की एक टीम का गठन किया गया। तब जाकर मामले में चार डंपरों पर बड़ी कार्रवाई की गई है। टीम में निरीक्षक राजेश कुमार, एएसआई कर्मपाल, सचीन मनोज कुमार व अन्य अधिकारी शामिल थे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।