बेहतर अनुभव के लिए एप चुनें।
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   Haryana ›   Rewari News ›   A message was conveyed to give up addiction and embrace life; the atmosphere resonated with thunderous applause during the song "Chal Nashedi, Nasha Chhod De" (Come, Addict, Give Up Addiction).

नशे को छोड़ जीवन से नाता जोड़ने का दिया संदेश चल नशेड़ी नशा छोड़ दे गीत पर करतल ध्वनि से गूंजा माहौल

Sunil Kumar सुनील कुमार
Updated Wed, 19 Aug 2026 04:13 PM IST
A message was conveyed to give up addiction and embrace life; the atmosphere resonated with thunderous applause during the song "Chal Nashedi, Nasha Chhod De" (Come, Addict, Give Up Addiction).
रेवाड़ी। हरियाणा राज्य नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो की ओर से नशे के खिलाफ चलाए जा रहे जन-जागरूकता अभियान के तहत गांव धामलावास में एक दिवसीय जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों, युवाओं और ग्रामीणों को नशे के शारीरिक, मानसिक, सामाजिक और आर्थिक दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक किया गया। कार्यक्रम हरियाणा राज्य नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो के अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक संजय कुमार, आईपीएस के दिशा-निर्देश तथा संयुक्त पुलिस आयुक्त, फरीदाबाद एवं ब्यूरो के पुलिस उप-महानिरीक्षक राजेंद्र कुमार मीणा, आईपीएस के मार्गदर्शन में आयोजित किया गया। ब्यूरो के जागरूकता कार्यक्रम एवं पुनर्वास प्रभारी उप निरीक्षक डॉ. अशोक कुमार वर्मा ने विद्यार्थियों और ग्रामीणों से संवाद करते हुए नशे की समस्या के कारणों और उसके समाधान पर चर्चा की। डॉ. वर्मा ने कहा कि नशा केवल व्यक्ति का जीवन बर्बाद नहीं करता, बल्कि पूरे परिवार की सुख-शांति और आर्थिक स्थिति को प्रभावित करता है। नशे की शुरुआत कई बार जिज्ञासा, गलत संगति या मित्रों के दबाव में होती है, लेकिन धीरे-धीरे यही आदत व्यक्ति के भविष्य को अंधकारमय बना देती है। युवाओं को नशे से दूर रहकर अपनी ऊर्जा शिक्षा, खेल, रोजगार, सामाजिक सेवा और रचनात्मक गतिविधियों में लगाने का आह्वान किया गया। भावनात्मक संदेश देते हुए डॉ. वर्मा ने कहा, “नशा होता अच्छा तो मां कहती-खा ले मेरे बच्चा।” उन्होंने कहा कि कोई भी मां अपने बच्चे को नशे की गिरफ्त में नहीं देखना चाहती। इसलिए युवाओं को अपने माता-पिता की उम्मीदों और उज्ज्वल भविष्य को ध्यान में रखते हुए नशे से दूर रहना चाहिए। उन्होंने बताया कि हरियाणा राज्य नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो नशे के खिलाफ प्रवर्तन, जागरूकता तथा उपचार एवं पुनर्वास के स्तर पर काम कर रहा है। नशा तस्करों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई के साथ आमजन को जागरूक किया जा रहा है। वहीं नशे की लत से पीड़ित लोगों को उपचार और पुनर्वास के जरिए समाज की मुख्यधारा में वापस लाने के प्रयास किए जा रहे हैं। कार्यक्रम में डॉ. वर्मा ने कविता के माध्यम से भी युवाओं को संदेश दिया— “चल नशेड़ी नशा छोड़ दे, है यह बुरी बीमारी, एक बार जो लत पड़ जाए, जीवन हो जाए भारी।” कविता की प्रस्तुति के दौरान “चल नशेड़ी नशा छोड़ दे” गीत पर करतल ध्वनि से पूरा माहौल गूंज उठा। उन्होंने कहा कि समय पर उपचार, उचित मार्गदर्शन और परिवार के सहयोग से नशे की गिरफ्त में आया व्यक्ति भी सामान्य और सम्मानजनक जीवन जी सकता है। उन्होंने विद्यार्थियों से अपील की कि नशीले पदार्थों की बिक्री, तस्करी या अन्य संदिग्ध गतिविधियों की जानकारी मिलने पर हरियाणा राज्य नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो की हेल्पलाइन 90508-91508 अथवा राष्ट्रीय नारकोटिक्स हेल्पलाइन 1933 पर सूचना दें। सूचना देने वाले व्यक्ति की पहचान गोपनीय रखी जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

कानपुर: तुलसी उपवन में गुंजा रामचरितमानस, मंत्री दयाशंकर मिश्र और सांसद रमेश अवस्थी ने किया नमन

19 Aug 2026

पानीपत में सावन के तीसरे बुधवार पर शिवालयों में श्रद्धालुओं ने टेका माथा, मंगल आरती के साथ लिया आशीर्वाद

19 Aug 2026

Video: कुल्लू में बारिश से जनजीवन प्रभावित, सड़कों पर बहने लगा पानी

19 Aug 2026

सिविल अस्पताल पठानकोट के पास खड्ड में बारिश की वजह से बढ़ा जलस्तर, सड़क के ऊपर से बह रहा पानी

फिरोजपुर छावनी में धूमधाम से मनाया तीज पर्व

विज्ञापन

दियोटसिद्ध: जालपा मंदिर से बीबीएन कॉलेज संपर्क मार्ग पर गिरा पेड़, आवाजाही बाधित

कानपुर में डीपीएस के पास दर्दनाक हादसा, डंपर की टक्कर से अज्ञात युवक की मौत

19 Aug 2026
विज्ञापन

VIDEO: गोंडा में बारिश के चलते इंटर कॉलेज तक के स्कूलों में अवकाश

19 Aug 2026

मक्खू के बंगाली पुल के पास मिला नवजात शिशु, पुलिस ने सरपंच को सौंपा

उन्नाव में छात्रों का जोरदार प्रदर्शन, खराब भोजन, पेयजल संकट और शिक्षकों की कमी से नाराजगी

19 Aug 2026

कालका में बरसात और नदी के तेज बहाव से हंडिया मोहल्ले का पुल क्षतिग्रस्त

19 Aug 2026

मंडला में राष्ट्रीय ध्वज का अनादर: सेंट्रल बैंक की शाखा में नहीं फहराया तिरंगा, SDM ने दिए जांच के आदेश

19 Aug 2026

मोगा में आम आदमी क्लीनिक को चोरों ने बनाया निशाना, एसी और पानी की मोटर चोरी

कानपुर में एडीसीपी पूर्वी की सादी वर्दी में रेड, चकेरी थाने के सामने धड़ल्ले से बिक रही थी शराब

19 Aug 2026

Ujjain: भांग, बेलपत्र और त्रिपुंड से सजे बाबा महाकाल; भस्म आरती में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

19 Aug 2026

VIDEO: घाट पर मारपीट का वीडियो वायरल

19 Aug 2026

कानपुर: पनकी पावर हाउस प्लांट स्थित रतनपुर गांव में जलभराव, बीमारियों का खतरा

18 Aug 2026

कानपुर: फर्म का ताला तोड़कर लाखों का माल चोरी, रिपोर्ट दर्ज

18 Aug 2026

पिनगवां सीएचसी में रिश्वत का खेल! साढ़े 3 लाख का सौदा

18 Aug 2026

23 से 28 अक्तूबर तक दिल्ली में होंगे 70वें राष्ट्रीय स्कूल खेल

18 Aug 2026

फरीदाबाद में स्नातक दाखिले की 25 फीसदी सीटें खाली

18 Aug 2026

मुख्यमंत्री के कार्यक्रम के लिए सेक्टर-10 में पूरी हुई तैयारियां

18 Aug 2026

फरीदाबाद की अन्वेषा वुशू प्री क्वार्टर फाइनल में

18 Aug 2026

राजेंद्र पार्क की गली में कीचड़ और सीवेज का राज, लोग परेशान

18 Aug 2026

10 किलोमीटर सरकारी जमीन और सड़कों से हटाया अतिक्रमण

18 Aug 2026

कुरुक्षेत्र: सीआईए-1 और सोनीपत के बदमाशों के बीच पिपली क्षेत्र में मुठभेड़, दो घायल

18 Aug 2026

हाथरस एसपी ने शुरू की "पंख स्नेल लेटर राइटिंग" पहल

18 Aug 2026

टप्पल पुलिस ने चोरी के आभूषण-नकदी सहित तीन अभियुक्तों को किया गिरफ्तार

18 Aug 2026

VIDEO: इंदिरा नगर सावन महोत्सव में झूला टूटने से बड़ा हादसा, छह भाई-बहन हुए घायल

18 Aug 2026

VIDEO: किसान को गोली मारने के बाद कार चढ़ाकर हत्या, गांव बना छावनी, घटना से गांव में दहशत

18 Aug 2026
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed