{"_id":"69d51d88b698c587b2019bd4","slug":"video-bad-weather-affected-crop-procurement-2026-04-07","type":"video","status":"publish","title_hn":"रेवाड़ी: खराब मौसम ने फसल खरीद को किया प्रभावित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मौसम में लगातार बदलाव का असर सरसों की खरीद पर दिखाई दे रहा है। खराब मौसम और लगातार बूंदाबांदी की वजह से मंगलवार को मंडी में सरकारी खरीद प्रभावित रही और अधिकांश फड़ खाली दिखे। इस दौरान लिफ्टिंग के काम में मजदूर व्यस्त दिखाई दिए, जबकि कुछ किसान अपनी फसल को बूंदाबांदी से बचाने के लिए तिरपाल से ढकते नजर आए।
सीजन में अब तक मंडी में लगभग 1.50 लाख क्विंटल सरसों की खरीद हुई है, जो पिछले साल के आंकड़ों से करीब 20 हजार क्विंटल कम है। अभी तक करीब 1.20 लाख क्विंटल सरसों का उठान हो चुका है। उठान के कार्य पर ही तेजी दिखाई जा रही है।
सरकार ने इस साल सरसों के लिए एमएसपी 6200 रुपये प्रति क्विंटल तय किया है। वहीं, प्राइवेट खरीदार किसानों को 6900 रुपये प्रति क्विंटल से भाव दे रहे हैं। इसी कारण अधिकतर किसान अपनी फसल सरकार को बेचने की बजाय प्राइवेट खरीदारों को बेच रहे हैं। इससे मंडी में सरसों की सरकारी आवक अपेक्षाकृत कम बनी हुई है।
वहीं, मंडी में खाली फड़ और मजदूरों की व्यस्तता, दोनों ही रबी सीजन की चुनौतियों को दर्शा रहे हैं। मौसम में स्थिरता के बाद ही सरसों की आवक में तेजी आने की संभावना है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।