Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Rewari News
›
Four Accused, Including One Carrying a ₹5,000 Reward, Arrested in Attack on Sarpanch Representative in Rewari
{"_id":"69bbcc6f4e78e4defa005e1a","slug":"video-four-accused-including-one-carrying-a-rs5000-reward-arrested-in-attack-on-sarpanch-representative-in-rewari-2026-03-19","type":"video","status":"publish","title_hn":"रेवाड़ी में सरपंच प्रतिनिधि पर हमले के मामले में 5 हजार के इनामी समेत चार आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रेवाड़ी में सरपंच प्रतिनिधि पर हमले के मामले में 5 हजार के इनामी समेत चार आरोपी गिरफ्तार
सीआईए धारूहेड़ा प्रभारी निरीक्षक योगेश हुड्डा की टीम ने 26 जनवरी को गांव भालखी में सरपंच प्रतिनिधि पर हुए जानलेवा हमले के मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी समेत चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनमें 5 हजार रुपये का इनामी आरोपी भी शामिल है।
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान गांव माजरा निवासी रविंद्र उर्फ हाथी, राजस्थान के जिला कोटपुतली-बहरोड़ के गांव परतापुर निवासी रवि कुमार, जिला महेंद्रगढ़ के गांव ऊंची भांडोर निवासी सचिन उर्फ अमरूद और नवीन उर्फ राधे के रूप में हुई है। इससे पहले पुलिस इस मामले में 8 आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है।
डीएसपी बावल सुरेंद्र श्योराण ने वीरवार को आयोजित प्रेसवार्ता में बताया कि गांव ढाणी भालखी निवासी सुरेंद्र उर्फ धोलिया ने शिकायत दी थी कि 26 जनवरी को वह अपने ताऊ के बेटे दीनदयाल के साथ गांव के स्कूल में आयोजित गणतंत्र दिवस कार्यक्रम में शामिल होने गया था। कार्यक्रम के बाद वह अपनी कार से घर लौट रहा था।
गांव माजरा के अंडरपास के पास अचानक एक बोलेरो कैंपर ने उसकी कार को टक्कर मार दी। इसके बाद दूसरी गाड़ी आगे लगाकर उसे रोक लिया गया। गाड़ियों से उतरे आरोपियों ने उसे जबरन बाहर निकाल लिया और पुराने विवाद का हवाला देते हुए उस पर हमला कर दिया। पीड़ित के अनुसार एक आरोपी ने उस पर फायर करने की कोशिश की, लेकिन पिस्टल की मैगजीन निकल गई।
इसके बाद आरोपियों ने लाठी-डंडों और लोहे की रॉड से जमकर मारपीट की। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर सीन ऑफ क्राइम टीम को बुलाया। टीम ने घटनास्थल से एक मैगजीन, पांच जिंदा कारतूस और तेजधार हथियार बरामद किए।
मामले में थाना खोल में हत्या के प्रयास और आर्म्स एक्ट सहित विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज किया गया। पुलिस पहले ही इस मामले में आठ आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है और उनके कब्जे से एक अवैध देशी पिस्टल, वारदात में प्रयुक्त दो गाड़ियां और लोहे की रॉड बरामद की जा चुकी है।
सीआईए धारूहेड़ा की टीम ने अब मुख्य आरोपी समेत चार अन्य आरोपियों को भी काबू कर लिया है। सभी आरोपियों को अदालत में पेश कर चार दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।