Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Rewari News
›
Jain Public School in Rewari celebrates its 40th Foundation Day on March 28-29; preparations for the two-day celebration complete
{"_id":"69c66f23bb5995efcb00ff21","slug":"video-jain-public-school-in-rewari-celebrates-its-40th-foundation-day-on-march-28-29-preparations-for-the-two-day-celebration-complete-2026-03-27","type":"video","status":"publish","title_hn":"रेवाड़ी में जैन पब्लिक स्कूल का 40वां स्थापना दिवस 28-29 मार्च को, दो दिवसीय उत्सव की तैयारियां पूरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रेवाड़ी में जैन पब्लिक स्कूल का 40वां स्थापना दिवस 28-29 मार्च को, दो दिवसीय उत्सव की तैयारियां पूरी
भगवान महावीर विद्यापीठ के प्रधान मोहित जैन ने बताया कि जैन पब्लिक स्कूल अपने 40वें स्थापना वर्ष को भव्य रूप से मना रहा है। इस अवसर पर 28 व 29 मार्च को दो दिवसीय कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि प्रबंधन समिति ने विद्यालय को तकनीकी शिक्षा के क्षेत्र में अग्रणी बनाने का संकल्प लिया है। उन्होंने बताया कि 28 मार्च को कार्यक्रम का शुभारंभ होगा, जिसमें सामाजिक न्याय एवं सशक्तिकरण मंत्री कृष्ण कुमार बेदी मुख्य अतिथि होंगे, जबकि आरएसएस के प्रांत संघचालक प्रताप सिंह विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे। वहीं 29 मार्च को नागरिक उड्डयन मंत्री विपुल गोयल और व्यवसायी संजय जैन मुख्य अतिथि रहेंगे। मोहित जैन ने बताया कि दोनों दिन शाम पांच बजे से कार्यक्रम शुरू होंगे, जिसमें विद्यार्थियों के सांस्कृतिक कार्यक्रम और मेधावी छात्रों को सम्मानित किया जाएगा। साथ ही पूर्व छात्रों, दानवीरों व पूर्व पदाधिकारियों को भी सम्मानित किया जाएगा। इस दौरान स्कूल पत्रिका जैन आलोक दर्पणम् का लोकार्पण भी किया जाएगा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।