{"_id":"67a4c17c19a9b329ca0c9335","slug":"video-ravaugdha-ma-19-ovaralda-dapara-ka-kaya-jabta-1837-lkha-ka-lgaya-jaramana","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : रेवाड़ी में 19 ओवरलोड डंपरों को किया जब्त, 18.37 लाख का लगाया जुर्माना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : रेवाड़ी में 19 ओवरलोड डंपरों को किया जब्त, 18.37 लाख का लगाया जुर्माना
मुख्यमंत्री उड़नदस्ते व आरटीए की टीम ने मिलकर ओवरलोड डंपरों पर बड़ी कार्रवाई की है। इस दौरान आरटीए विभाग की टीम ने 19 ओवरलोड डंपरों की जांच की तो किसी के पास दस्तावेज पूरे नहीं मिले। आरटीए विभाग ने ओवरलोड डंपरों का चालान कर 18 लाख 37 हजार रुपये का जुर्माना करके जब्त कर लिया है। सभी डंपरों का चालान मुख्यमंत्री उड़नदस्ते की नेतृत्व में आरटीए विभाग द्वारा अमल में लाई गई है।
दरअसल, विभाग को लगातार शिकायतें मिल रही थी कि ओवरलोड डंपर हाईवे से गुजरते हैं। इनके चालक इन्हें काफी तेजी से चलाते हैं। इस पर संज्ञान लेते हुए प्रशासन की एक टीम का गठन किया गया था। इस दौरान एनएच-48 पर जयसिंहपुर खेड़ा बॉर्डर से लेकर कसोला चौक तक नाकेबंदी की गई। फिर से डंपरों को एक-एक कर चेक किया गया। उसके बाद पाया कि 19 डंपर ओवरलोड हैं और किसी के पास दस्तावेज पूरे नहीं मिले। उसके बाद इन सभी डंपरों पर जुर्माना लगाया गया। आरटीए का कहना है कि जो नियम तोड़ेगा उन पर कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी। साथ ही कहा है कि यातायात के नियमों का पालना बहुत जरूरी है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।