Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Rewari News
›
VIDEO : Rewari's Flight Lieutenant Siddharth Yadav martyred in the crash of Air Force's Jaguar fighter plane
{"_id":"67ee7672e22f7aa3a70649b2","slug":"video-rewaris-flight-lieutenant-siddharth-yadav-martyred-in-the-crash-of-air-forces-jaguar-fighter-plane-2025-04-03","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : एयरफोर्स के जगुआर लड़ाकू विमान के क्रैश होने से रेवाड़ी का फ्लाइट लेफ्टिनेंट सिद्धार्थ यादव हुए शहीद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : एयरफोर्स के जगुआर लड़ाकू विमान के क्रैश होने से रेवाड़ी का फ्लाइट लेफ्टिनेंट सिद्धार्थ यादव हुए शहीद
गुजरात के जामनगर में 2 मार्च को एयरफोर्स के जगुआर लड़ाकू विमान के क्रैश होने से जिले के गांव माजरा निवासी फ्लाइट लेफ्टिनेंट सिद्धार्थ यादव शहीद हो गए। शहीद होने का समाचार जैसे ही ग्रामीणों को मिला तो पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। शहीद सिद्धार्थ यादव की 23 मार्च को ही सगाई हुई थी ओर 2 नवंबर की शादी तय थी।
सिद्धार्थ 31 मार्च को 4 दिन पहले ही छुट्टी पूरी कर ड्यूटी पर गए थे। 4 अप्रैल को सुबह उनका पार्थिव शरीर सेक्टर 18 पहुंचेगा ओर फिर उनके पैतृक गांव माजरा भालखी ले जाया जाएगा, जहा सैन्य सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया जाएगा। विमान ने जाम नगर स्टेशन से उड़ान भरी थी ओर उड़ान भरने के बाद यह क्रैश हो गया, जिसमें सिद्धार्थ यादव शहीद हो गए ओर उनका साथी मनोज कुमार सिंह गंभीर रूप से घायल हो गया।
सिद्धार्थ यादव इकलौता बेटा था व एक बहन है। शहीद का पूरा परिवार सैनिक पृष्ठभूमि से जुड़ा हुआ है। सिद्धार्थ यादव के पिता सुशील यादव भी वायुसेना में थे। सिद्धार्थ ने 2016 में एनडीए की परीक्षा पास की थी ओर वायुसेना में फाइटर पायलट से ज्वॉइन किया था। 2 साल के बाद प्रमोशन हुआ ओर वो फ्लाइट लेफ्टिनेंट बन गए ।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।