{"_id":"6a82f6fd3db7125bc00080bb","slug":"video-abvp-gheraos-mdu-vice-chancellors-secretariat-protests-over-12-demands-2026-08-17","type":"video","status":"publish","title_hn":"एबीवीपी ने एमडीयू कुलपति सचिवालय का किया घेराव, 12 मांगों को लेकर प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एबीवीपी ने एमडीयू कुलपति सचिवालय का किया घेराव, 12 मांगों को लेकर प्रदर्शन
रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 17 Aug 2026 05:26 PM IST
Link Copied
रोहतक। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) की एमडीयू इकाई ने सोमवार को छात्रों की 12 सूत्रीय मांगों को लेकर महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय के कुलपति सचिवालय का घेराव किया। इस दौरान प्रदर्शनकारियों और विश्वविद्यालय प्रशासन व सुरक्षा कर्मियों के बीच धक्का-मुक्की की गई। कार्यकर्ताओं ने कुलपति को मांगों का ज्ञापन सौंपा।
एबीवीपी ने वार्षिक 10 प्रतिशत फीस वृद्धि वापस लेने, री-अपीयर, रिवैल्यूएशन व माइग्रेशन फीस में बढ़ोतरी रोकने और मांग वाले पाठ्यक्रमों में 20 प्रतिशत सीटें बढ़ाने की मांग की। इसके अलावा सेल्फ फाइनेंस कोर्स का बजट तय करने, कक्षाओं में बेहतर प्रकाश व्यवस्था, परिसर की सफाई, कैंटीन-बूथ पर निर्धारित रेट लिस्ट लगाने और छात्रों की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग उठाई।
बॉयज व गर्ल्स हॉस्टल में सफाई, पेयजल व हाइजीन की समस्याएं दूर करने तथा सिक्योरिटी फीस लौटाने की भी मांग की गई। एबीवीपी उपाध्यक्ष रवि खिलेरी ने कहा कि मांगें तय समय में पूरी नहीं हुईं तो अनिश्चितकालीन धरना दिया जाएगा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।