Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Rohtak News
›
Accident in Rohtak; son, nephew and sister returning from Jaipur with the body of a woman police officer died.
{"_id":"68e8adabe8e7c19963012726","slug":"video-accident-in-rohtak-son-nephew-and-sister-returning-from-jaipur-with-the-body-of-a-woman-police-officer-died-2025-10-10","type":"video","status":"publish","title_hn":"रोहतक में हादसा; जयपुर से महिला थानेदार का शव लेकर आ रहे बेटे, भतीजे व बहन की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रोहतक में हादसा; जयपुर से महिला थानेदार का शव लेकर आ रहे बेटे, भतीजे व बहन की मौत
रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 10 Oct 2025 12:24 PM IST
राजस्थान की महिला थानेदार का शव लेकर जींद के भागखेड़ा गांव आ रहे परिवार की कार नेशनल हाइवे 152 डी पर शुक्रवार सुबह सड़क किनारे खड़े ट्रक से टकरा गई। टक्कर में महिला थानेदार जोगेंद्र कौर की बहन (61) कृष्णा देवी, बेटे (24) कीर्ति निवासी भागखेड़ा व भतीजे सोनीपत जिले के गांव जागसी निवासी (27) सचिन की मौके पर ही मौत हो गई। कार में सवार सचिन की मां (45) गंभीर रूप से घायल है।
पुलिस के मुताबिक सुबह सूचना मिली कि निंदाना गांव के पास कार व ट्रक में टक्कर हो गई है। पुलिस मौके पर पहुंची तो देखा पंजाब नंबर की कार ट्रक के नीचे घुसी हुई थी। किसी तरह कार को दूसरे वाहन से जोड़कर ट्रक के नीचे से निकाला गया। कार सवार तीनों लोगों को जब तक बाहर निकाला तब तक तीनों दम तोड़ चुके थे। एक घायल कविता की सांस चल रही थी। परिजनों की मदद से घायल को रोहतक के निजी अस्पताल में दाखिल कराया गया है। जबकि तीनों शवों का पीजीआई में पोस्टमार्टम कराया जा रहा है।
बीमारी से हुआ था जोगेंद्र कौर का देहांत
राजस्थान के बाडमेर में तैनात एएसआई जोगेंद्र कौर कई दिन से बीमार थी। उसके जयपुर अस्पताल में दाखिल कराया गया था। रात को उसकी मौत हो गई। परिवार रात 11 बजे शव लेकर जयपुर से रवाना हुआ। रास्ते में निंदाना गांव के पास हादसा हो गया। हादसे के बाद परिजन एंबुलेंस से जोगेंद्र कौर का शव गांव भागखेड़ा में पहले ले गए। परिजनों ने बताया कि बेटे व बहन के पोस्टमार्टम में समय लगेगा। इसलिए पहले जोगेंद्र कौर का संस्कार किया है। वहीं, सचिन का शव जागसी गांव ले जाया जाएगा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।