Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Rohtak News
›
Altercation between a female customer and a shopkeeper on Rohtak Railway Road; allegations of assault raised instead of police action being taken.
{"_id":"6a565ffeca10d0158b080c68","slug":"video-altercation-between-a-female-customer-and-a-shopkeeper-on-rohtak-railway-road-allegations-of-assault-raised-instead-of-police-action-being-taken-2026-07-14","type":"video","status":"publish","title_hn":"रोहतक: रेलवे रोड पर महिला ग्राहक व दुकानदार में मारपीट, थाने में कार्रवाई की जगह मारपीट का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रोहतक: रेलवे रोड पर महिला ग्राहक व दुकानदार में मारपीट, थाने में कार्रवाई की जगह मारपीट का आरोप
रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 14 Jul 2026 09:42 PM IST
Link Copied
रोहतक। रेलवे रोड पर महिला ग्राहक व महिला दुकानदार के बीच 50 रुपये को लेकर एक दिन पहले मारपीट हो गई। आरोप है कि मंगलवार को जब महिला दुकानदार भिवानी चुंगी निवासी संतोष अपने बेटे कुलजीत के साथ सिटी थाने में शिकायत करने गई तो महिला पुलिसकर्मी व अन्य ने कार्रवाई की अभद्र व्यवहार व मारपीट की। दूसरी तरफ सिटी पुलिस ने आरोपों को बेबुनियाद बताया है।
भिवानी चुंगी निवासी कुलजीत ने बताया कि उनकी रेलवे रोड पर कपड़ों की दुकान है। उसकी मां संतोष और वह कारोबार करते हैं। करीब तीन माह पहले एक महिला कपड़े खरीदकर ले गई थी। सोमवार को वापस आई और 50 रुपये वापस मांगने लगी। तीन घंटे तक दुकान पर हंगामा किया। आरोप है कि उसने गल्ले की तरफ हाथ किया। महिला दुकानदार संतोष व महिला ग्राहक के बीच मारपीट भी हो गई। एक-दूसरे के दोनों बाल फाड़ने लगी। दोनों के बीच का झगड़ा सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने मामले की शिकायत सिटी थाने में करने की सलाह दी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।