{"_id":"69ce55f7f9d6a01e1b00695f","slug":"video-farmers-expressed-displeasure-over-making-biometric-verification-mandatory-in-mandis-2026-04-02","type":"video","status":"publish","title_hn":"रोहतक: मंडियों में बायोमेट्रिक वेरिफिकेशन अनिवार्य करने पर किसानों ने जताई नाराजगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रोहतक: मंडियों में बायोमेट्रिक वेरिफिकेशन अनिवार्य करने पर किसानों ने जताई नाराजगी
रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 02 Apr 2026 05:11 PM IST
Link Copied
भारतीय किसान यूनियन एकता सिद्धूपुर के पदाधिकारी व किसान अपनी मांगों को लेकर वीरवार को लघु सचिवालय में पहुंचे। यूनियन के ग्राम प्रधान खेड़ी साध विनोद उर्फ काला ने कहा कि रबी सीजन की फसलों विशेषकर गेहूं एवं सरसों की एमएसपी पर खरीद सुनिश्चित करी जाए। उन्होंने कहा कि गेट पास के लिए बायोमेट्रिक वेरिफिकेशन व ट्रैक्टर-ट्राली पर नंबर प्लेट लगे होना अनिवार्य कर उसका फोटो अपलोड करने की प्रक्रिया में बहुत समय लगेगा जिसकी वजह से मंडियों के बाहर लंबा जाम लग जाएगा। इस तरीके के काले नियम किसानों को परेशान एवं प्रताड़ित करने के लिए बनाए जा रहे हैं जिन्हें तुरंत वापस लिया जाए। इस दौरान पवन, सत्यनारायण, विकास, अशोक सिंह व मनीष आदि मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।