{"_id":"6994556e944831044200d825","slug":"video-former-cm-bhupendra-singh-hooda-attacked-bjp-2026-02-17","type":"video","status":"publish","title_hn":"रोहतक: क्राइम कंट्रोल नहीं, कांग्रेस विधायकों पर धौंस दिखा रही सरकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रोहतक: क्राइम कंट्रोल नहीं, कांग्रेस विधायकों पर धौंस दिखा रही सरकार
रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 17 Feb 2026 05:17 PM IST
Link Copied
पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने प्रदेश की भाजपा सरकार हमला बोला। उन्होंने कहा बीजेपी क्राइम कंट्रोल करने में नाकाम साबित हुई है। ऊपर से एक अधिकारी को प्रतिबिंब के तौर पर खिलौना दिखाने पर कांग्रेस विधायक के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर धौंस दिखा रही है। इसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। वे मंगलवार को डी पार्क स्थित आवास पर मीडिया से बातचीत कर रहे थे।
हुड्डा ने कहा कि केंद्र सरकार के आंकड़ों के मुताबिक प्रदेश राष्ट्रीय स्तर पर असुरक्षित राज्यों में से एक है। उद्योगपति पलायन करने को मजबूर हैं। नए निवेश आ नहीं रहा है। हालत यह है कि प्रदेश में वही व्यक्ति सुरक्षित है जिसे कोई मारना नहीं चाहता। विधानसभा में कानून व्यवस्था के मुद्दे पर काम रोको प्रस्ताव लाया जाएगा। उन्होंने कहा कि सरेआम व्यापारी, डॉक्टर व पूर्व विधायक से रंगदारी मांगी जा रही है।
गैंगस्टर बाहर बैठकर वारदात के बाद वारदात अंजाम दे रहे हैं, लेकिन सरकार कुछ नहीं कर पा रही है। उन्होंने कहा कि रोहतक में एक दिन पहले आईजी कार्यालय के नजदीक एक युवक की सरेआम हत्या कर दी गई। प्रदेश में 60 के करीब गैंग सक्रिय हैं। कभी बिश्नोई तो कभी भाऊ के नाम पर रंगदारी मांगी जा रही है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस विधानसभा के अंदर व जरूरत पड़ी तो सड़कों पर भी उतरकर प्रदर्शन करेगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।