Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Rohtak News
›
Hopes for a good budget allocation for sports; Sports Minister Gaurav Gautam said this in Rohtak...
{"_id":"6981f0417d0ba5aad805e202","slug":"video-hopes-for-a-good-budget-allocation-for-sports-sports-minister-gaurav-gautam-said-this-in-rohtak-2026-02-03","type":"video","status":"publish","title_hn":"खेल के लिए अच्छा बजट मिलने की उम्मीद, रोहतक में खेल राज्य मंत्री गौरव गौतम बोले...","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खेल के लिए अच्छा बजट मिलने की उम्मीद, रोहतक में खेल राज्य मंत्री गौरव गौतम बोले...
रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 03 Feb 2026 06:25 PM IST
Link Copied
गुरुग्राम के दौलताबाद में दिव्यांग खिलाड़ियों के लिए खेल सुविधाएं विकसित की जा रही है। साथ ही प्रदेश में उत्तर भारत का मॉडल खेल भी तैयार किया जाएगा। रोहतक स्थित राजीव खेल परिसर में ढांचागत सुधार के लिए कुछ बजट पीडब्लयूडी को दिया जा चुका है। इसके अलावा भी सुधार का प्रयास किया जाएगा। यह कहना है खेल मंत्री गौरव गौतम का। वह मंगलवार को एमडीयू में स्पेशल ओलंपिक भारत एथलेटिक्स नेशनल चैंपियनशिप के शुभारंभ पर पहुंचे थे।
खेल मंत्री ने कहा कि भाजपा काल में सीमाएं मजबूत हुई हैं। पहले आतंकी आते थे। हमला करके चले जाते थे। इसके बाद दिल्ली से समझौते के आदेश आते थे। वर्तमान में ईंट का जवाब पत्थर से दिया जा रहा है। 2036 मिशन ओलंपिक विजय भव योजना शुरू की गई है। मुख्यमंत्री की ओर से पहले 20 करोड़ के बजट का प्रावधान किया गया है। आगेे भी खेल से जुड़ा अच्छा इफ्रास्ट्रक्चर हरियाणा में बनेगा।
उन्होंने कहा कि एमडीयू में हो रही यह चैंपियनशिप समावेशी भारत व मानवीय मूल्यों का उत्सव है। इससे खिलाड़ी आत्मनिर्भर बनकर देश की मुख्यधारा में शामिल होंगे। प्रदेश के खिलाड़ी राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर पर एक तिहाई पदक प्राप्त कर प्रदेश व देश का नाम रोशन किया है। पदक प्राप्त करने वाले खिलाडिय़ोंं को 6 करोड़ रुपए स्वर्ण पदक, 4 करोड़ रूपए रजत पदक व 2.5 करोड़ रुपए कांस्य पदक विजेताओ को नकद प्रदान किए जाते हैं। उन्होंने कहा कि एक हजार करोड़ के आस-पास खेल के इंफ्रास्ट्रक्चर पर खर्च किए है। इससे ज्यादा बजट इस बार मिलने की उम्मीद है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।