{"_id":"6a1943ef45aab38fb30ad5bf","slug":"video-in-rohtak-a-husband-in-collusion-with-his-mistress-strangled-his-wife-to-death-2026-05-29","type":"video","status":"publish","title_hn":"रोहतक में पति ने प्रेमिका के साथ मिलकर पत्नी की गला घोंटकर की हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रोहतक में पति ने प्रेमिका के साथ मिलकर पत्नी की गला घोंटकर की हत्या
रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 29 May 2026 01:14 PM IST
शहर की नेहरू कॉलोनी में किराये के मकान में रह रही महिला चिंकी उर्फ सिमरन (35) उसके पति गोविंदा ने अपनी प्रेमिका के साथ मिलकर गला घोंटकर हत्या कर दी। चिंकी की मां कमलेश देवी का आरोप है कि आरोपी चिंकी की बेटी व बेटे को भी साथ ले गए। सिटी पुलिस वारदात की जांच पड़ताल कर रही है।
जींद के निडाना गांव निवासी कमलेश ने बताया कि करीब 10 साल पहले बेटी चिंकी की शादी जींद के जुलाना निवासी गोविंदा के साथ की थी। चिंकी की छह साल की बेटी व चार साल का बेटा है। करीब एक माह पहले गोविंदा ने सोशल मीडिया पर एक महिला संग पोस्ट डाली।
जब चिंकी को इस बात का पता चला तो उसने विरोध किया। इसके चलते परिवार में तनाव चल रहा था। आरोप है कि वीरवार शाम को गोविंदा अपनी प्रेमिका के साथ घर पर आया। रात को झगड़ा होने पर चिंकी की गला घोंटकर हत्या कर दी। शव शुक्रवार सुबह करीब आठ बजे घर में पड़ा मिला।
घर में आरोपी के अलावा बच्चे व दूसरी महिला भी नहीं मिली। घटनास्थल पर पहुंचे एसआई सत्यदेव ने बताया कि मामले की जांच कर रहे हैं। बयान व पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद पूरी वारदात से पर्दा उठ सकेगा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।