Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Rohtak News
›
Inspector General of Police, Rohtak Range, Simardeep Singh, arrived in Dadri and reviewed the security drill in view of the law and order situation.
{"_id":"6981dc4ab4e84f7bfc09a493","slug":"video-inspector-general-of-police-rohtak-range-simardeep-singh-arrived-in-dadri-and-reviewed-the-security-drill-in-view-of-the-law-and-order-situation-2026-02-03","type":"video","status":"publish","title_hn":"रोहतक रेंज के पुलिस महानिरीक्षक सिमरदीप सिंह पहुंचे दादरी, कानून एवं व्यवस्था के मद्देनजर डि्रल का लिया जायजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रोहतक रेंज के पुलिस महानिरीक्षक सिमरदीप सिंह पहुंचे दादरी, कानून एवं व्यवस्था के मद्देनजर डि्रल का लिया जायजा
रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 03 Feb 2026 05:00 PM IST
Link Copied
रोहतक रेंज के पुलिस महानिरीक्षक सिमरदीप सिंह ने मंगलवार को दादरी जिले का दौरा किया। पुलिस अधीक्षक अर्श वर्मा व जिला पुलिस अधिकारियों ने उनका स्वागत किया। पुलिस लाइन में पहुंचकर उन्होंने सलामी ली। इसके उपरांत थाना सदर, थाना महिला, पुलिस लाइन, मेस और असला गृह का औचक निरीक्षण किया और लॉ एंड ऑर्डर कंपनी द्वारा प्रस्तुत सुरक्षा ड्रिल का मूल्यांकन कर आवश्यक निर्देश दिए।
निरीक्षण के दौरान आईजी ने थानों में तैनात पुलिस कर्मियों से बातचीत कर फ्रंटलाइन सेवाओं, शिकायत निवारण प्रक्रिया, त्वरित जवाबदेही और महिला शोषण मामलों के संज्ञान लेने के तरीकों की समीक्षा की। असला गृह तथा पुलिस लाइन में हथियारों के रख-रखाव, गोपनीयता और सुरक्षा मानकों का निरीक्षण कर आवश्यक टेक्निकल सुधार और नियमित ऑडिट की हिदायत दी गई। थाना स्तर पर शिकायतों के रजिस्टर, पॉक्सो व घरेलू हिंसा से जुड़े रिकॉर्ड और आपात परिस्थितियों के प्रोटोकॉल की व्यावहारिक जांच की गई व मालखाना का निरीक्षण कर आवश्यक निर्देश दिए।
लॉ एंड ऑर्डर कंपनी द्वारा प्रस्तुत मॉक ड्रिल में त्वरित तैनाती, क्षेत्रीय समन्वय, दंगा रोधी फोर्मेशन और नागरिक सुरक्षा के लिए अपनाए जाने वाले प्रक्रियाओं का प्रदर्शन किया गया। आईजी ने प्रदर्शन को सराहा लेकिन कहा कि और अधिक सतत प्रशिक्षण, कम्युनिकेशन लिंक मजबूत करना और शुरुआती अलर्ट सिस्टम पर काम जरूरी है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।