{"_id":"69997884c15a45dafd0866b9","slug":"video-meeting-of-district-public-relations-and-first-redressal-committee-2026-02-21","type":"video","status":"publish","title_hn":"रोहतक: जिला लोक संपर्क एवं फर्स्ट निवारण समिति की बैठक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रोहतक: जिला लोक संपर्क एवं फर्स्ट निवारण समिति की बैठक
रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 21 Feb 2026 02:49 PM IST
Link Copied
जिला लोक संपर्क एवं कष्ट निवारण समिति की बैठक में पानी व सफाई का मुद्दा छाया रहा। खेड़ी साध गांव निवासी रणबीर ने बताया कि गांव में पिछले 6- 7 दिन से पेयजल आपूर्ति नहीं हो रही है। 10 दिन से उनके घर में भी पानी नहीं आ रहा है। उन्होंने पूरे ग्रामीण की यह समस्या बताइए और गांव में रोजाना शो टैंकर देने की मांग की। जिस पर बैठक की अध्यक्षता कर रहे पंचायत मंत्री कृष्ण लाल पवार ने गांव में रोजाना पांच टैंकर भेजने के आदेश संबंधित अधिकारियों को दिए। इसके साथ ही स्वच्छता कार्य में तेजी लाने के निर्देश भी उन्होंने अधिकारियों को दिया। प्रातः: 11 बजे स्थानीय जिला विकास भवन स्थित डीआरडीए सभागार में आयोजित की गई। जिसमें कुल 16 शिकायतें पहुंची। मंत्री ने बताया कि इनमें से 14 का समाधान कर दिया गया है जबकि तकनीकी कार्य के चलते दो को पेंडिंग रखा गया है। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि वह लोगों की समस्याओं का शीघ्र समाधान करें। बैठक में उनके अलावा राज्यसभा सदस्य रामचंद्र जांगड़ा, विधायक भारत भूषण बत्रा, शकुंतला खटक, महम से विधायक बलराम दांगी के अलावा नगर निगम में राम अवतार वाल्मीकि, जिला उपायुक्त सचिन गुप्ता, जिला पुलिस अधीक्षक सुरेंद्र भौरिया सहित तमाम अधिकारी मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।