{"_id":"67ab39fe80f649c1670dfd48","slug":"video-pata-patara-na-kasana-sa-kaya-vashavasaghata-kashhanae-marata-hadada","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : पिता-पुत्र ने किसानों से किया विश्वासघात- कृष्ण मूर्ति हुड्डा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : पिता-पुत्र ने किसानों से किया विश्वासघात- कृष्ण मूर्ति हुड्डा
रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 11 Feb 2025 05:22 PM IST
Link Copied
पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र हुड्डा व उनके सांसद पुत्र दीपेंद्र हुड्डा ने किसानों के साथ विश्वासघात किया है। बाप-बेटा ने किसानों का नुकसान करने के सिवाय कुछ नहीं किया। अपने 10 वर्ष के शासन में भूपेंद्र हुड्डा ने गढ़ी सांपला किलोई चुनाव क्षेत्र में भी कुछ नहीं किया। स्वामीनाथन कमीशन की रिपोर्ट तक लागू नहीं की। ये आरोप पूर्व मंत्री व भाजपा के राज्य प्रवक्ता कृष्ण मूर्ति हुड्डा ने लगाए हैं। वे सोमवार को वर्धमान एनक्लेव स्थित अपने निवास पर पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे।
उन्होंने कहा कि तत्कालीन प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने स्वामीनाथन कमीशन की जगह एक ओर कमीशन का गठन किया। भूपेंद्र हुड्डा काे इसका चेयरमैन बनाया गया। इसके बावजूद वे अपने पार्टी के कमीशन की किसान हितैषी रिपोर्ट तक लागू नहीं कर पाए। भूपेंद्र हुड्डा को फ्लाॅप मुख्यमंत्री करार देते हुए प्रवक्ता ने कहा कि वे वर्ष 2014 में 65000 सरकारी नौकरियां भी नहीं दे सके। इन खाली पदों को भाजपा ने भरा। भूपेंद्र हुड्डा परिवार का राजनैतिक अंत हो चुका है। इस क्षेत्र के लोगों का विश्वास हुड्डा परिवार में टूट चुका है। वर्ष 2029 में पिता-पुत्र कहीं नजर नहीं आएंगे। ये अपने ही घर में चुनाव हारेंगे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।