{"_id":"67aae80b3d91d583eb09f464","slug":"video-car-accident-happened-while-returning-from-maha-kumbh-two-died-chaos-at-the-spot","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : महाकुंभ से लौट रहे थे रास्ते में हुई कार दुर्घटना, दो की मौत, मौके पर अफरा तफरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : महाकुंभ से लौट रहे थे रास्ते में हुई कार दुर्घटना, दो की मौत, मौके पर अफरा तफरी
देहात कोतवाली क्षेत्र के शाहपुर चौसा के सामने हाईवे पर मंगलवार की सुबह वाराणसी से मुंबई जाते समय खड़ी ट्रक में कार टकरा गई। हादसे में कार के परखच्चे उड़ गए। कार सवार दो की मौके पर ही मौत हो गई। दो लोग घायल हो गए। घायलाें को उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया।
मुंबई के राजगढ़ जिले के अलीबाग थाना क्षेत्र के रेयोडंडा निवासी श्याम जायसवाल 35, सनी जायसवाल 35, अपनी पत्नियों और तीन बच्चों के साथ प्रयागराज महाकुंभ स्नान करने निकले थे। प्रयागराज महाकुंभ स्नान करने के बाद वाराणसी बाबा विश्वनाथ का दर्शन करने गए। बाबा विश्वनाथ का दर्शन करने के बाद सभी सियाज कार से वाराणसी से मुंबई जा रहे थे। देहात कोतवाली क्षेत्र के शाहपुर चौहा के पास हाईवे पर खड़ी ट्रक में पीछे से जा टकराए। हादसे में श्याम और तीन वर्षीय श्रेयांश की मौके पर ही मौत हो गई। अन्य लोग घायल हो गए। सूचना पर पुलिस के उच्चाधिकारी व कोतवाली देहात पुलिस मौके पर पहुंची। मृतकों के शव को कब्जें में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजकर घायलों को ट्रामा सेंटर मिर्जापुर भेजवाया। जहां चिकित्सकों द्वारा घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद ट्रामा सेंटर बीएचयू वाराणसी रेफर कर दिया गया। परिजनों को सूचना दे दिया गया है। देहात कोतवाल सदानंद सिंह ने बताया कि कार ट्रक में टकरा गई। हादसे में दो लोगों की मौत हो गई।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।