{"_id":"697eff23cc4be38ade0e55b4","slug":"video-praveen-kaushik-and-monu-attri-were-involved-in-a-land-consecration-ceremony-in-rohtak-2026-02-01","type":"video","status":"publish","title_hn":"रोहतक में भूमि पूजन में उलझे प्रवीण कौशिक व मोनू अत्री","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रोहतक में भूमि पूजन में उलझे प्रवीण कौशिक व मोनू अत्री
रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 01 Feb 2026 12:52 PM IST
Link Copied
गौड़ ब्राह्मण विद्या प्रचारिणी सभा के पहरावर कैंपस में शांतिपूर्वक चल रहा भूमि पूजन समारोह अचानक हंगामे में तबदील हो गया। यहां सहकारिता मंत्री डॉ. अरविंद शर्मा के सामने दो समर्थक एक-दूसरे से उलझ गए। कार्यक्रम में बैठने को लेकर प्रवीण कौशिक व मोनू अत्री के बीच हुई कहासुनी कुछ ही पलों में हाथापाई में बदल गई। इन्हें वहां मौजूद समाज के लोगों और पुलिस ने दोनों को अलग कर मामला शांत कराया। यहां मंत्री ने समर्थकों को समझा कर मामला रफादफा किया।
विवाद को लेकर वार्ड 20 के पार्षद प्रवीण कौशिक व अधिवक्ता माेनू अत्री का कहना है कि समारोह में बैठने को लेकर असमंज के चलते कहासुनी हुई थी। कोई बड़ा विवाद नहीं हुआ।
रविवार सुबह भूमि पूजन के लिए सहकारिता मंत्री समेत समाज के अनेक लोग पहरावर पहुंचे। यहां सकहारिता मंत्री ने गौड़ संस्था के नए भवन के शिलान्यास के लिए हुए हवन में हिस्सा लिया। हवन कुंड में आहुति डालने के बाद उन्होंने आपस में उलझे समर्थकों को समझाते हुए भाईचार बनाकर शांतिपूर्वक रहने की नसीहत दी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।