{"_id":"69e728871b7b09deeb09c1cb","slug":"video-retired-employees-association-stages-protest-at-mansarovar-park-in-rohtak-2026-04-21","type":"video","status":"publish","title_hn":"रोहतक में रिटायर्ड कर्मचारी संघ ने मानसरोवर पार्क में किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रोहतक में रिटायर्ड कर्मचारी संघ ने मानसरोवर पार्क में किया प्रदर्शन
रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 21 Apr 2026 01:04 PM IST
Link Copied
अपनी विभिन्न मांगों और अधिकारों के लिए रिटायर्ड कर्मचारी संघ ने मंगलवार को मानसरोवर पार्क में विरोध प्रदर्शन किया। जिला कमेटी के सदस्यों व पेंशनरों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। प्रदर्शनकारियों ने केंद्र और राज्य सरकार की नीतियों के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और चेतावनी दी कि यदि उनकी मांगें जल्द नहीं मानी गईं तो आगामी आंदोलन की घोषणा करेंगे। जिला प्रधान जगपाल सांगवान ने कहा कि आठवें वेतन आयोग के नए नियम कर्मचारियों के हित में नहीं है।
उन्होंने कहा कि पेंशनरों की मुख्य मांगों में 8वें वेतन आयोग के अनुरूप पेंशन रिवाइज करना, बढ़ती उम्र के साथ बेसिक पेंशन में बढ़ोतरी, बुजुर्गों के लिए कैशलेस चिकित्सा सुविधा की तत्काल बहाली शामिल है। संघ के जिला प्रधान सांगवान ने बताया कि मोदी सरकार का प्रस्तावित पेंशन वित्त विधेयक-2025 और अन्य नीतियां रिटायर्ड कर्मचारियों के साथ अन्याय हैं, जो एक उम्र के बाद पेंशन अधिकार को खत्म कर सकती हैं। इस दौरान सचिव ओमप्रकाश कादियान, उपप्रधान मास्टर सुनहरा, खेमचंद, धर्मपाल हुड्डा, कैशियर रणबीर दहिया, सुखबीर जेई, प्रेम घिलोड़िया, जयवीर चहल, कर्मवीर सिवाच आदि मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।