Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Rohtak News
›
Rohtak: Mokhra Sarpanch subjected to casteist slurs and threats; Bahujan community demands arrest from the SP.
{"_id":"6a54ab7c4bd1738c9d04bb6b","slug":"video-rohtak-mokhra-sarpanch-subjected-to-casteist-slurs-and-threats-bahujan-community-demands-arrest-from-the-sp-2026-07-13","type":"video","status":"publish","title_hn":"रोहतक: मोखरा सरपंच को जातिसूचक गालियां और धमकी, बहुजन समाज ने एसपी से की गिरफ्तारी की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रोहतक: मोखरा सरपंच को जातिसूचक गालियां और धमकी, बहुजन समाज ने एसपी से की गिरफ्तारी की मांग
रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 13 Jul 2026 02:40 PM IST
Link Copied
संवाद न्यूज एजेंसी
रोहतक। मोखरा खास गांव की सरपंच मंजू बाला को जातिसूचक गालियां देने और काम में रुकावट डालने के मामले में बहुजन समाज के कार्यकर्ताओं ने पुलिस प्रशासन से तुरंत कार्रवाई की मांग की है। बहुजन समाज के कार्यकर्ता मंजीत मेहरा के नेतृत्व में सोमवार को ग्रामीणों ने एसपी से मुलाक़ात कर ज्ञापन सौंपा। मंजीत मेहरा ने बताया कि मंजू बाला 2022 में सरपंच बनी थीं। तब से गांव में छत्तीस बिरादरी में भाईचारा साथ है लेकिन गांव के 2-3 जातिवादी और गुंडा प्रवृत्ति के लोग इसे बर्दाश्त नहीं कर पा रहे। मेहरा ने आरोप लगाया कि आरोपी आए दिन सरपंच और उनके परिवार को जातिसूचक गालियां देते हैं और काम में रुकावट डालते हैं। वह काली गाड़ी में आते हैं और चैलेंज करते हैं कि पूरी सरपंची नहीं करने देंगे। बीच में ही खत्म कर देंगे। पूरे परिवार को डर और भय है।
उन्होंने कहा कि एसपी से पहले भी कई बार मिलकर शिकायत दी गई और हर बार गिरफ्तारी का आश्वासन मिला लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई। एसपी ने इस बार डिप्टी महम को फोन कर कल तक आरोपियों को गिरफ्तार करने का आदेश दिया है। मंजीत मेहरा ने कहा कि अगर जल्द गिरफ्तारी नहीं हुई तो पूरे हरियाणा में कॉल करके आंबेडकर भवन पर धरना-प्रदर्शन किया जाएगा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।