{"_id":"69f226b0b083a5a3c107aa4e","slug":"video-the-district-education-officer-inspected-the-sports-stadiums-2026-04-29","type":"video","status":"publish","title_hn":"रोहतक: 69वीं राष्ट्रीय स्कूल अंडर-17 बालिका क्रिकेट प्रतियोगिता शुरू, जिला शिक्षा अधिकारी ने खेल स्टेडियमों का किया जायजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रोहतक: 69वीं राष्ट्रीय स्कूल अंडर-17 बालिका क्रिकेट प्रतियोगिता शुरू, जिला शिक्षा अधिकारी ने खेल स्टेडियमों का किया जायजा
रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 29 Apr 2026 09:11 PM IST
69वीं राष्ट्रीय स्कूल अंडर-17 बालिका क्रिकेट प्रतियोगिता का बुधवार को शुभारंभ हुआ। उपायुक्त सचिन गुप्ता के दिशा निर्देशन व जिला शिक्षा अधिकारी रोहतक मंजीत मलिक, जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी दिलजीत सिंह की अध्यक्षता में सुबह उद्घाटन समारोह किया गया। मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित पूर्व मंत्री मनीष ग्रोवर ने प्रतियोगिता का विधिवत उद्घाटन किया। उन्होंने खिलाड़ियों को अनुशासन, समर्पण एवं खेल भावना के साथ उत्कृष्ट प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित किया व खेलों को समग्र विकास का महत्वपूर्ण माध्यम बताया। दोपहर तीन बजे बाद शुरू हुई प्रतियोगिताओं का स्टेडियमों में जाकर जिला शिक्षा अधिकारी मनजीत मलिक ने निरीक्षण किया। उन्होंने सभी टीमों की समस्याओं को दूर करने की बात कही। उन्होंने कहा कि सभी टीम मैनेजरों और खिलाड़ियों से उनका फीडबैक लिया जा रहा ताकि कोई परेशानी न हो और खेल का सुचारु आयोजन हो सके।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।