{"_id":"67433ad4fb85a7832c082f18","slug":"video-100-acres-of-stubble-caught-fire-in-sonipat-due-to-unknown-reasons","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : सोनीपत में अज्ञात कारणों से लगी 100 एकड़ पराली में आग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : सोनीपत में अज्ञात कारणों से लगी 100 एकड़ पराली में आग
गोहाना के गांव राणा खेड़ी में अज्ञात कारणों के चलते खेत में जमा की गई पराली में आग लग गई। सूचना के बाद मौके पर कृषि व दमकल विभाग की टीम पहुंची। दमकल विभाग की टीम ने आग पर काबू पाया, तब तक जमा की गई करीब 100 एकड़ की पराली जल गई। इससे किसान को हजारों रुपये का नुकसान हुआ है।
राणा खेड़ी के किसान जसवंत ने अपने खेत में करीब 200 एकड़ पराली का स्टॉक किया हुआ था। पराली में अज्ञात कारणों से आग लग गई। जिसकी सूचना किसान ने दमकल विभाग व पुलिस को दी है। मुख्य अग्निशामक रमेश कुमार ने बताया कि सूचना मिलते ही दमकल की गाड़ी मौके पर पहुंची। जिसके बाद टीम ने कड़ी मशक्कत से करीब चार घंटे में आग पर काबू पाया है। किसान जसवंत के अनुसार उनके खेत में 100 एकड़ से अधिक की पराली जल गई है। कृषि विभाग के खंड कृषि अधिकारी डॉ. राजेंद्र मेहरा भी मौके पर पहुंचे। जिसके बाद उन्होंने भी मामले की रिपोर्ट बनाकर भेजने के निर्देश दिए है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।