Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Sonipat News
›
VIDEO : Allegation of running RO plant despite sealing in Sonipat, complaint lodged in Samadhan camp
{"_id":"674ed04d2bd65553630a68f3","slug":"video-allegation-of-running-ro-plant-despite-sealing-in-sonipat-complaint-lodged-in-samadhan-camp","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : सोनीपत में सील करने के बावजूद आरओ प्लांट चलाए जाने का आरोप, समाधान शिविर में दी शिकायत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : सोनीपत में सील करने के बावजूद आरओ प्लांट चलाए जाने का आरोप, समाधान शिविर में दी शिकायत
सोनीपत में ऋषि कॉलोनी में सील करने के बावजूद आरओ प्लांट चलाए जाने के मामले में समाधान शिविर में शिकायत दी की। कॉलोनीवासी किरण वर्मा ने कहा कि रिहायशी कॉलोनी में बिना अनुमति आरओ प्लांट को 27 नवंबर को नगर निगम की ओर से सील कर दिया था।
उनका आरोप है कि संचालक की तरफ से सील के बावजूद प्लांट का संचालन किया जा रहा है। इस पर अधिकारियों ने दोबारा जांच कराने का आश्वासन दिया। वहीं, उन्होंने राजस्व रिकॉर्ड के मुताबिक गली नंबर छह को बंद करने की मांग की।
ऋषि काॅलोनी निवासी किरण वर्मा ने समाधान शिविर में दोबारा शिकायत दी है कि उनके पड़ोस में एक सप्ताह पहले किया गया आरओ प्लांट दोबारा से संचालित किया जाने लगा है। गली में रोजाना दिनभर वाहनों की भीड़ लगी रहती है। इस पर अधिकारियों ने इस मामले में इनकार किया। इस पर शिकायतकर्ता ने अधिकारियों पर मिलीभगत करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि प्लांट को दोबारा से संचालित किया जा रहा है। अधिकारियों को शिकायत करने के बावजूद उनकी सुनवाई नहीं की जा रही है। किरण वर्मा ने बताया कि इस मामले में उन्होंने प्लांट बंद कराने की शिकायत दी थी। इस पर नगर निगम ने पहले आरओ प्लांट संचालक को 21 नवंबर को नोटिस जारी किया था। नोटिस का जवाब नहीं मिलने पर 27 नवंबर को प्लांट सील किया था। आरोप है कि अब फिर से सील किए गए प्लांट को संचालित किया जाने लगा है।
नगर निगम की ओर से एक सप्ताह पहले आरओ प्लांट संचालित किया गया था। उस मामले में शिकायत मिली थी। दोबारा जांच करने पर प्लांट बंद मिला है। -देवेंद्र खासा, सहायक अभियंता, नगर निगम।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।