Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Sonipat News
›
Congress took out a march on the anniversary of the Quit India Movement in Sonipat, first paid homage to the statue of Mahatma Gandhi
{"_id":"6895c88a5e7574abc20b4326","slug":"video-congress-took-out-a-march-on-the-anniversary-of-the-quit-india-movement-in-sonipat-first-paid-homage-to-the-statue-of-mahatma-gandhi-2025-08-08","type":"video","status":"publish","title_hn":"सोनीपत में भारत छोड़ो आंदोलन की वर्षगांठ पर कांग्रेस ने निकाली पदयात्रा, पहले महात्मा गांधी की प्रतिमा पर किया नमन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सोनीपत में भारत छोड़ो आंदोलन की वर्षगांठ पर कांग्रेस ने निकाली पदयात्रा, पहले महात्मा गांधी की प्रतिमा पर किया नमन
कांग्रेस सेवादल की ओर से जिला कांग्रेस कमेटी के सहयोग से शुक्रवार को भारत छोड़ो आंदोलन की वर्षगांठ के अवसर पर पदयात्रा की गई। पदयात्रा की शुरुआत महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण करके की। यह यात्रा गांधी चौक से बस अड्डा, मामा भांजा चौक, गीता भवन चौक, रेलवे रोड होते हुए सुभाष चौक पर पहुंचकर संपन्न हुई।
पदयात्रा का नेतृत्व प्रदेश प्रवक्ता राकेश सौदा व प्रदेश सेवादल की वरिष्ठ उपाध्यक्ष सुनीता ने किया। इस दौरान मुख्य रूप से पूर्व विधायक जगबीर मलिक, पदम दहिया, जयभगवान आंतिल, कमल दीवान भी शामिल हुए। प्रदेश प्रवक्ता राकेश सौदा ने कहा कि वर्ष 1942 में महात्मा गांधी ने अंग्रेजों भारत छोड़ो आंदोलन शुरू किया था। जिसके कारण भारत में ब्रिटिश साम्राज्य के पैर उखड़ गए थे। इसी गौरवशाली क्षण और अपने महापुरुषों के संघर्ष की याद युवा पीढ़ी में ताजा करने के लिए कांग्रेस सेवादल की ओर से पदयात्रा की गई।
जिला अध्यक्ष ईसाक मदार ने कहा कि कांग्रेस सेवादल पार्टी का अग्रणी संगठन है और लगातार पार्टी हित में कार्यक्रमों और प्रशिक्षण कार्यक्रमों का आयोजन करता है ताकि पार्टी संगठन को मजबूती प्रदान की जा सके।जयभगवान आंतिल ने कहा कि हमारी वर्तमान पीढ़ी को इतिहास को जानना चाहिए। कांग्रेस एक गौरवशाली इतिहास को सहेजने वाली पार्टी है और राष्ट्र हित की विचारधारा वाली पार्टी है। कमल दीवान ने कहा कि कांग्रेस सेवादल बिना स्वार्थ के पार्टी की सेवा में दिन रात लगा रहता है। इसलिए पार्टी के सभी कार्यकर्ताओं और नेताओं को कुछ समय सेवादल में भी बिताना चाहिए।
इस अवसर पर महिला सेवादल जिला अध्यक्ष कृष्णा बुमरा, एससी जिलाध्यक्ष दयानंद वाल्मीकि, सुरेंद्र शर्मा, कार्यालय सचिव प्रेम नारायण गुप्ता, वरिष्ठ नेता कमल हसीजा, प्रदेश ध्वज प्रभारी जोगिंद्र राठी, अनुज छाबड़ा, प्रदेश महिला महासचिव आशा अहलावत समेत अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।