{"_id":"68593e3f1fa005b2d009712f","slug":"video-councillor-protest-in-sonipat-2025-06-23","type":"video","status":"publish","title_hn":"सोनीपत में बिगड़ी कानून व्यवस्था व भ्रष्टाचार पर जिला पार्षद ने किया अनोखा प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सोनीपत में बिगड़ी कानून व्यवस्था व भ्रष्टाचार पर जिला पार्षद ने किया अनोखा प्रदर्शन
प्रदेश में बिगड़ी कानून व्यवस्था, भ्रष्टाचार, बिजली के बिलों में बढ़ोतरी व महंगाई के खिलाफ जिला पार्षद संजय बड़वासनी ने समर्थकों के साथ मिलकर अनोखा प्रदर्शन किया। उन्होंने महात्मा गांधी चौक पर अहिंसा के पुजारी की प्रतिमा के समक्ष कपड़ों पर अपना खून डालकर व खुद को रस्सी से बांधकर रोष जताया।
जिला पार्षद ने सरकार व प्रशासन को जगाने के लिए केंद्र सरकार से प्रदेश में राष्ट्रपति शासन लागू करने की मांग की। संजय बड़वासनी ने आरोप लगाया कि एक ओर सरकार के मंत्री, नेता प्रदेश में कानून व्यवस्था दुरुस्त होने की बात करते हैं। दूसरी ओर भाजपा विधायक के भाई पर दुष्कर्म जैसे संगीन आरोप लग रहे हैं। जिला पार्षद ने कहा कि आज पूरे प्रदेश में कानून व्यवस्था का बुरा हाल है। सरेआम बाजार में हत्या, अपहरण, डकैती, दुष्कर्म जैसी घटनाएं बढ़ रही हैं। अपराधी अपराध को अंजाम देकर खुलेआम घूम रहे हैं। प्रदेश की जनता में डर का माहौल है। सरकार कानून व्यवस्था दुरुस्त करने में नाकाम है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।