Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Sonipat News
›
Creta car collides with Little Angel School van in Sonipat; six students injured, driver absconding
{"_id":"6895b021f4e22f79860bd0b2","slug":"video-creta-car-collides-with-little-angel-school-van-in-sonipat-six-students-injured-driver-absconding-2025-08-08","type":"video","status":"publish","title_hn":"सोनीपत में लिटिल एंजेल स्कूल की वैन से क्रेटा कार की टक्कर; छह छात्र घायल, चालक फरार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सोनीपत में लिटिल एंजेल स्कूल की वैन से क्रेटा कार की टक्कर; छह छात्र घायल, चालक फरार
सोनीपत में ओपी जिंदल ग्लोबल यूनिवर्सिटी के सामने आज सुबह एक दर्दनाक हादसा हुआ, जिसमें लिटिल एंजेल स्कूल की वैन को तेज रफ्तार Hyundai Creta कार ने जोरदार टक्कर मार दी। इस हादसे में वैन में सवार छह स्कूली छात्र घायल हो गए।
गनीमत रही कि इस घटना में कोई जानी नुकसान नहीं हुआ।जानकारी के अनुसार, हादसा उस समय हुआ जब स्कूल वैन नरेला से बच्चों को लेकर लिटिल एंजेल स्कूल जा रही थी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि वैन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। घायल छात्रों में से एक छात्रा और वैन चालक की हालत गंभीर बताई जा रही है।
हादसे के तुरंत बाद क्रेटा कार का चालक मौके से फरार हो गया। ओपी जिंदल यूनिवर्सिटी में तैनात सुरक्षा कर्मचारियों ने तत्परता दिखाते हुए घायल बच्चों को नजदीकी निजी अस्पताल पहुंचाया, जहां सभी का इलाज चल रहा है। सोनीपत पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और फरार क्रेटा चालक की तलाश में छापेमारी कर रही है।
पुलिस ने घटनास्थल का मुआयना किया और वैन व कार के अवशेषों की जांच शुरू की। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, तेज रफ्तार और लापरवाही इस हादसे का कारण हो सकती है। लिटिल एंजेल स्कूल प्रशासन ने घटना पर दुख जताया और घायल बच्चों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।