{"_id":"68dfc250a5b7b7a32008bd59","slug":"video-demand-raised-to-start-procurement-of-pr-rice-in-sonipat-sdm-assures-action-by-monday-2025-10-03","type":"video","status":"publish","title_hn":"सोनीपत में पीआर धान की खरीद शुरू कराने की मांग, एसडीएम ने सोमवार तक का दिया आश्वासन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सोनीपत में पीआर धान की खरीद शुरू कराने की मांग, एसडीएम ने सोमवार तक का दिया आश्वासन
भारतीय किसान यूनियन (एकता सिद्धूपुर) का प्रतिनिधिमंडल शुक्रवार को खरखौदा में एसडीएम डॉ. निर्मल नागर से मिला और क्षेत्र के किसानों से जुड़े कई अहम मुद्दों पर चर्चा की। किसान नेताओं ने बताया कि अभी तक खरखौदा अनाज मंडी में पीआर धान और बाजरे की खरीद शुरू नहीं हुई है, जिससे किसानों में रोष है।
मंडी में पीआर धान की खरीद के लिए मिलर्स आवंटित न होने से किसानों को परेशानी हो रही है। इस पर एसडीएम ने सोमवार तक समाधान कर धान की सरकारी खरीद शुरू कराने का आश्वासन दिया।
यूनियन के सदस्यों ने मेरी फसल मेरा ब्योरा पोर्टल से जुड़ी दिक्कतें उठाते हुए कहा कि किसानों की तरफ से कराया गया पंजीकरण अभी तक सत्यापित नहीं किया गया है। इस कारण किसानों को गेट पास प्राप्त करने में समस्याएं हो रही हैं।
बिजली निगम पर सवाल उठाते हुए कहा कि कई गांवों में बिना मीटर रीडिंग लिए अत्यधिक राशि वाले बिल भेजे गए हैं। सामान्य 60 दिन के बजाय 79 दिन के बिल भेजे गए हैं, उन्हें तुरंत दुरुस्त किया जाना चाहिए। इस दौरान यूनियन ने एक पटवारी पर किसानों से रिश्वत मांगने और गलत व्यवहार करने का आरोप लगाया। इस पर एसडीएम ने मौके पर ही जांच के आदेश जारी कर दिए।
यूनियन के सदस्यों ने पराली प्रबंधन की समस्या उठाई और कहा कि एनजीटी व सुप्रीम कोर्ट के आदेशों के अनुसार किसानों को बेलर, चापर, सुपर सीडर जैसी मशीनें उपलब्ध कराई जाएं। साथ ही धान पर बोनस भी दिया जाए ताकि किसान आर्थिक रूप से राहत पा सकें। इस अवसर पर अभिमन्यु कोहाड़, शक्ति दहिया, अत्तर सिंह दहिया, बेदी दहिया, इंद्रजीत, जोगिंद्र, राज सिंह, बिजेंद्र, देशपाल, रामनिवास, धर्मबीर, जगदीश, मनोज, बिजेंद्र, नरेंद्र, बुधराम, अजय मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।