{"_id":"68df66da7f6bc84e38009d18","slug":"video-video-ayathhaya-parayagaraja-haiva-para-sharathathhalo-sa-bhara-bsa-palta-18-lga-ghayal-2025-10-03","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: अयोध्या-प्रयागराज हाइवे पर श्रद्धालुओं से भरी बस पलटी, 18 लोग घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: अयोध्या-प्रयागराज हाइवे पर श्रद्धालुओं से भरी बस पलटी, 18 लोग घायल
तीर्थयात्रियों से भरी एक बस अनियंत्रित होकर पलट गई। इस हादसे में लगभग 18 तीर्थयात्रियों को हल्की चोटें आईं, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। बस में कुल 52 यात्री सवार थे, जो सभी सुरक्षित बताए जा रहे हैं।
यह घटना कोतवाली देहात थाना क्षेत्र के भुलकी-सौरमऊ बाईपास ओवरब्रिज के पास बृहस्पतिवार रात करीब 2:00 बजे हुई। बस चालक अनीस अहमद ने बताया कि बहराइच जिले के पयागपुर थाने रामनगर खजुरी गांव के 52 यात्री मध्य प्रदेश पन्ना धाम जा रहे थे। इनका तीन दिवसीय तीर्थाटन था। रात में सभी यात्री घर से निकले थे। अचानक एक गाय के सामने आ जाने से अनियंत्रित होकर पलट गई। बस में फंसे लोगों को स्थानीय लोगों ने शीशा तोड़कर बाहर निकाला।
स्थानीय लोगों और पुलिस प्रशासन की मदद से घायल यात्रियों को मेडिकल कॉलेज पहुंचाया गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद सभी को डिस्चार्ज कर दिया गया। स्वदेशी जागरण मंच के विभाग संयोजक धर्मेंद द्विवेदी और विभाग सहसंयोजक राजीव तिवारी समेत अन्य स्वयंसेवकों ने घायलों की मदद करने के साथ ही सभी यात्रियों को सुरक्षित उनके गंतव्य तक भेजने के लिए रोडवेज विभाग से बस की व्यवस्था कराई। इस दौरान एक भावुक पल भी आया जब हादसे में अपनी मां से बिछड़ा तीन महीने का नवजात शिशु लंबी तलाश के बाद सुरक्षित मिल गया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।