{"_id":"68df60028a63a3388d06f19a","slug":"video-video-taja-rafatara-esayava-na-sakal-vana-ka-mara-takakara-karana-sa-hataii-gaii-esayava-2025-10-03","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: तेज रफ्तार एसयूवी ने स्कूल वैन को मारी टक्कर, क्रेन से हटाई गई एसयूवी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: तेज रफ्तार एसयूवी ने स्कूल वैन को मारी टक्कर, क्रेन से हटाई गई एसयूवी
लखनऊ के महानगर थाना क्षेत्र में शुक्रवार सुबह मिडलैंड अस्पताल के पास तेज रफ्तार एसयूवी माउंट कार्मेल स्कूल की वैन से टकरा गई। वैन में सवार नौ विद्यार्थियों में चीख पुकार मच गई। इनमें से दो विद्यार्थी अधिक चोटिल हो गए।
माउंट कार्मेल स्कूल का चालक वैन में बच्चों को लेकर स्कूल जा रहा था । वैन मिडलैंड अस्पताल के पास पहुंची ही थी कि हादसा हो गया। घटना से अफरातफरी मच गई।
लोगों ने आनन फानन बच्चों को बाहर निकाला। हादसे की सूचना महानगर पुलिस को दी गई। पुलिस ने बच्चों को भाऊराव देवरस अस्पताल पहुंचाया। पुलिस आरोपी एसयूवी चालक का पता लगा रही है।
कक्षा सात की छात्रा इतिका ने बताया कि हम लोग स्कूल जा रहे थे कि तभी तेज रफ्तार एसयूवी ने टक्कर मार दी और घर के पास रखे पत्थर पर चढ़ गई। इतिका ने बताया कि उसे कंधे में चोट लगी है।
10वीं कक्षा की छात्रा अक्षिता ने बताया कि तेज रफ्तार एसयूवी ने स्कूल वैन में टक्कर मारी। मेरे कंधे में चोट लगी और हाथ में कई जगह शीशे चुभ गए।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।