{"_id":"69ccebe45a7d350faf08c187","slug":"video-farmers-raised-their-voice-against-biometric-rules-2026-04-01","type":"video","status":"publish","title_hn":"सोनीपत: इनेलो ने कष्ट निवारण केंद्र शुरू कर किसानों के बायोमेट्रिक नियमों के खिलाफ उठाई आवाज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सोनीपत: इनेलो ने कष्ट निवारण केंद्र शुरू कर किसानों के बायोमेट्रिक नियमों के खिलाफ उठाई आवाज
रोहतक रोड स्थित अनाज मंडी में इंडियन नेशनल लोकदल (इनेलो) की ओर से कष्ट निवारण केंद्र की शुरुआत की गइ। साथ ही कार्यकर्ताओं ने अनाज मंडी के गेट पर एकत्रित होकर सरकार की ओर से लागू किए जा रहे नए नियमों का विरोध किया। कार्यकर्ताओं ने बायोमेट्रिक प्रक्रिया को लेकर कड़ी आपत्ति जताई।
इनेलो जिला अध्यक्ष कुणाल गहलावत ने ट्रैक्टर से जुड़े नियमों पर भी सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि यदि कोई किसान ट्रैक्टर से अनाज लेकर आता है तो उसके ट्रैक्टर पर रजिस्ट्रेशन प्लेट होना अनिवार्य किया गया है, अन्यथा अनाज की खरीद नहीं की जाएगी। उनका कहना था कि सरकार के अनुसार अब केवल उसी किसान को मंडी में आकर अनाज बेचने की अनुमति होगी, जिसके नाम पर जमीन दर्ज है। यदि जमीन किसी अन्य व्यक्ति के नाम है, तो वह किसान अनाज नहीं बेच पाएगा।
इनेलो नेताओं ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में कई किसान आज भी जोटा-बुग्गी जैसे पारंपरिक साधनों का उपयोग करते हैं। ऐसे में क्या उनके अनाज की खरीद नहीं होगी? यह सवाल भी उन्होंने उठाया। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि सरकार ने इन मांगों पर कोई कार्रवाई नहीं की तो इनेलो सुप्रीमो अभय चौटाला खुद ट्रैक्टर लेकर मंडी पहुंचेंगे और आंदोलन को और तेज किया जाएगा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।